भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, देखें क्या है खास
यूपी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: दीवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, DA में बंपर बढ़ोतरी!
IND VS BAN: टॉस हारते ही बड़ा झटका 4 खिलाड़ी हुए बाहर, सूर्या ने कहा- मै यही चाहता था.. देखें भारतीय टीम की प्लेइंग XI
जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! सिर्फ 17 दिन में काटे 56 हजार चालान, झोली में आये इतने करोड़
बिहार पुलिस SI भर्ती 2025: 1800 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 26 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन!