पूर्वी चंपारण। जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में शुक्रवार की देर रात आग से झुलस कर एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका धीरज दूबे की पत्नी रागिनी देवी (30) है। रागिनी, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मंगुरांहा गांव निवासी सूर्यदेव मिश्रा की पुत्री थीं। उनका विवाह 2014 में हुआ था और उनके दो पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रागिनी छत पर बने किचन में गईं और आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहाड़पुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। हालांकि, मृतका के भाई प्रेम कुमार ने पति धीरज दुबे, ससुर हरेन्द्र दुबे, सास निशा देवी, तथा अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों पर षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शादी के कुछ साल बाद से ही रागिनी को प्रताड़ित किया जाता था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
You may also like
प्रसिद्ध फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में हैं उत्तराखंड के धराली-हर्षिल वैली की यादें, आज वहां है बर्बादी की पिक्चर!
अच्छा या बुरा ? आज रविवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ में क्या लाएगा बदलाव, एक क्लिक में जाने अपने प्रेम जीवन का हाल
दान में न करें ये गलतियाँ: जानें अशुभ वस्तुएँ
किडनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक आदतें और उनसे बचने के उपाय
Aaj Ka Panchang : सोमवार को भाद्रपद प्रतिपदा, जानिए किस समय कोई भी कार्य करना रहेगा शुभ और राहुकाल का पूर्ण विवरण