भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं द्वारा आज (गुरूवार को) भारतीय सेना के सम्मान में सिंदूर यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिकों द्वारा आयोजित इस विशाल सिंदूर यात्रा में पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर हजारों महिलाओं के साथ सम्मिलित होगी।
जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने बताया कि यात्रा इन्द्रपुरी में यादव टी स्टाल से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर पिपलानी पेट्रोल पम्प पर सम्पन्न होगी। यात्रा में ब्रम्होस मिसाइल की प्रतिकृति की झांकी, भारत माता की सजीव झांकी और एनसीसी बैंड आदि प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होंगे।
You may also like
Rajasthan: 12वीं बोर्ड के तीनों विषयों के परिणाम हुए घोषित, इस प्रकार देख सकते हैं अपना नतीजा
Obesity Reduction : वजन घटाने में रामबाण हैं ये 3 रायते, तेजी से पिघलेगी जिद्दी चर्बी
हॉकी इंडिया के पूर्व कोच जगबीर सिंह को दिल का दौरा, ICU में भर्ती
पौड़ी जनपद ऑफिस प्रणाली में नंबर वन
सोहेल खान का 'एनिमल अवतार', तेलुगू फिल्म में कुएं के अंदर 2 मिनट में डेढ़ दर्जन की कर दी कुटाई, OTT पर मचा गदर