मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-पुणे हाईवे पर गुरुवार को सुबह एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन देहू रोड पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुंबई से पुणे जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। कार की गति इतनी अधिक थी कि आगे का हिस्सा पिचक गया। इस घटना में कार में सफर कर रहे सिद्धांत आनंद (22) और दिव्यराज सिंह राठौड़ (23) की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि कार में सफर कर रहे निहाल तंबोली (20) और हर्षवर्धन मिश्रा (22) घायल हो गए। इन दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पिंपरी के वाईसीएम अस्पताल भेज दिया गया है।
You may also like
राजस्थान ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा: स्मार्टवॉच से नकल करते इंजीनियरिंग छात्र को पुलिस ने पकड़ा
5 कारण क्यों सुपर-4 में टीम इंडिया को पाकिस्तान से सचेत रहने की जरूरत, पहले भी हो चूका है नुकसान
ठेले पर गोलगप्पे खा रही थी DGP के ड्राइवर की पत्नी, पलक झपकते ही हो गया 'खेल', लग गया लाखों का चूना
पश्चिम बंगाल, झारखंड और फिर बिहार, बीजेपी को उम्मीद उसका यह मुद्दा करेगा फिर कमाल
गाजियाबाद: वेव सिटी इलाके में NH पर बड़ा हादसा, स्कूटी सवार महिला कॉन्स्टेबल को ट्रक ने कुचला, दिखा भयावह मंजर