मुंबई। अहिल्यानगर जिले नगर -मनमाड़ हाईवे पर कोल्हार इलाके में प्रवरा नदी के पुल पर गुरुवार को सुबह दो वाहनों की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों को लोनी के प्रवर ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार आज सुबह एक कार में कर्नाटक यात्री शिरडी में साईबाबा का दर्शन करने जा रहे थे। दूसरी कार में मध्यप्रदेश के यात्री शिरडी से साईबाबा का दर्शन कर लौट रहे थे। अचानक दोनों कारों की रहाता तहसील के कोल्हार इलाके में स्थित प्रवरा नदी के पुल पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों कार पलट गई, जिससे 12 लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और इनमें से 12 घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
You may also like
टेस्ला का पहला भारतीय 'एक्सपीरियंस सेंटर' 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा
ENG vs IND: मैं निश्चित रूप से कुलदीप यादव को लॉर्ड्स में प्लेइंग XI में देखना चाहता था – अनिल कुंबले
अंबिकापुर : लगातार वर्षा से मक्का बुआई में पिछड़े किसान, 75 प्रतिशत रकबा खाली
यूएफा महिला यूरो 2025: स्विट्ज़रलैंड पहली बार क्वार्टरफाइनल में, नॉर्वे ने आइसलैंड को 4-3 से हराया
जयपुर को मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा! 115 फीट चौड़ी पुलिया पर होंगे 40 करोड़ खर्च, जानिए कब शुरू होगा निर्माण कार्य