केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के राज में सत्ता परिवर्तन की साजिश दिल्ली में होती थी। उस समय अशोक गहलोत को सत्ता बचाने के लिए होटलों में छिपना पड़ा था। भाजपा में ऐसी संस्कृति नहीं है। भाजपा अनुशासित पार्टी है।सर्किट हाउस में रविवार को गहलोत के दिल्ली में सत्ता का चेहरा बदलने की साजिश संबंधी बयान पर शेखावत ने कहा कि गहलोत उस पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, जो उन्हें अपने समय की परिस्थितियों में लगी थी। उनके समय में ऐसी साजिशें होती थीं। उनके समय में उनकी पार्टी में असंतोष था, हर दिन उन्हें लगता था कि उनकी सरकार गिर सकती है। गहलोत आज भी उसी स्वप्न अवस्था में हैं। यह भारतीय जनता पार्टी है, इसमें ऐसी चीजें नहीं होती हैं। यह अनुशासित पार्टी है।
लोकसभा अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के दबाव में काम करने के बयान पर शेखावत ने कहा कि जब गहलोत दो बार मुख्यमंत्री पद से हटे तो उन्हें दिल्ली में केंद्रीय संगठन में पद दिया गया। अब तीसरी बार दिल्ली में उन्हें नकार दिया गया है। अब वे खुद को प्रासंगिक बनाने के लिए इस तरह की बेबुनियाद टिप्पणियां कर रहे हैं। गहलोत उस पार्टी के नेता हैं, जिसने आपातकाल लगाकर सीधे संविधान की हत्या की। उनके नेता संविधान को जेब में रखते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की पूजा करते हैं। इस दौरान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, विधायक राजेंद्र भाबू सहित अन्य मौजूद थे।
जोधपुर के लिए चलेगी ट्रेन
झुंझुनूं होते हुए जोधपुर के लिए ट्रेन चलाने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। हम सभी जनप्रतिनिधियों से बात करेंगे। जरूरत पड़ी तो ट्रेन जरूर चलाई जाएगी।
पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा
शेखावत ने कहा कि शेखावाटी सहित पूरे राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। शेखावाटी में हेरिटेज संपदा है। सरकार की ओर से जो भी प्रस्ताव आएंगे, उन पर चर्चा की जाएगी और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
You may also like
पति के लिए लकी चार्म होती हैं इन 4 तारीखों पर जन्मीं लड़कियां, कर देती हैं मालामाल
जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं हुई तो आंदोलन : कांग्रेस
30 जून से 15 जुलाई तक शुभ रहेगा इन 2 राशियों का भाग्य
SM Trends: 30 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
हार्ट अटैक आने के 1 महीने पहले दिखाई देते है ये 3 लक्षण, इसको नहीं पढ़ा तो पछताओगे