अपनों से बिछड़ने का दुख और उनसे मिलने की खुशी केवल वही समझ सकता है, जिसने यह अनुभव किया हो। ऐसा ही मार्मिक दृश्य पाली जिले में देखने को मिला। मध्यप्रदेश से रामदेवरा दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल एक महिला पानी पीने के लिए रुकी और इसी दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गई। जत्था महिला को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गया और महिला अकेली रह गई।
भटकी हुई महिला की मदद के लिए पाली जिले की पुलिस आगे आई और पूरी संवेदनशीलता के साथ उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत और लंबे संघर्ष के बाद पुलिस महिला के परिवार तक पहुंचने में सफल रही।
अंततः जब महिला अपने परिजनों से मिली तो उसके चेहरे पर उमड़ी खुशी देखने लायक थी। पुलिस की यह पहल जहां परिवार के लिए संबल बनी, वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी पुलिस की मानवीय छवि का संदेश पहुंचा।
You may also like
WATCH: कैमरून ग्रीन का नाम नहीं भूलेंगे सेनुरन मुथुसामी, पहले आसान सिंगल छोड़ा और फिर जड़े 3 मॉन्स्टर छक्के
Health Tips- सुबह उठकर भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, जानिए इनके बारे में
नीला, मैरून, सफ़ेद, नारंगी... भारतीय पासपोर्ट अलग-अलग रंगों में क्यों आते हैं? जानिए हर रंग का महत्व
Health Tips- रात को हल्दी वाला दूध पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए इसके बारे में
शराब पीकर सोई लड़की आधी रात को नींद खुली तो बिस्तर परˈ जो दिखा हालत हो गई खराब