अजमेर के धोलाभाटा इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खंडेलवाल का मंगलवार को सीकर में अपहरण हो गया। कारोबारी अपनी महिला सहकर्मी के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था। कारोबारी के परिवार को अजमेर में मीडिया में प्रकाशित खबर के जरिए इसकी जानकारी मिली। परिवार की पत्नी और बच्चे बदहवास हैं। वहीं सीकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मीडिया के जरिए मिली जानकारी
प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खंडेलवाल के परिवार ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। परिवार के मुताबिक उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घर पर अमित खंडेलवाल की पत्नी और 2 बच्चे मौजूद थे। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिना कैमरे के बताया कि पुलिस की ओर से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया के जरिए जानकारी मिली है और उनकी हालत के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पा रही है।जयपुर में रहने वाले उनके कुछ रिश्तेदार सीकर के लिए रवाना हो गए हैं और इस मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सहकर्मी कौन है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अजमेर से निकलते समय उन्होंने कहा था कि दोपहर एक बजे तक लौट आएंगे।
चार बदमाशों ने किया अपहरण
प्रॉपर्टी व्यवसायी अमित खंडेलवाल मंगलवार को अपनी महिला सहकर्मी के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। लौटते समय स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने व्यवसायी को कार से खींच लिया और अपनी कार में डालकर ले गए। इस घटना का वीडियो भी वहां से गुजर रहे एक युवक ने बना लिया। जानकारी के अनुसार अपहरण की वारदात को करीब चार बदमाशों ने अंजाम दिया।
You may also like
बिहार पुलिस CSBC कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी
31 जुलाई है अंतिम तारीख! जल्द कराएं खरीफ फसलों का बीमा, वरना प्राकृतिक आपदा से हो सकता है भारी नुकसान
Best Course for Girls: लड़कियां अपने करियर के लिए चुन ले ये खास कोर्स, पीछे पीछे आएगी सफलता, मिलेगा लाखों में पैकेज
Tata Scarlet का धाकड़ लुक आया सामने, क्या बोलेरो-स्कॉर्पियो अब पुरानी बातें होंगी?
क्या आपको मानसून में मच्छर काट रहे हैं? तो बस ये तरीका अपनाएँ, घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर