अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दौसा जिले में 306 स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर भी दो कार्यक्रम सुबह 6 से 8 बजे तक हो रहे हैं। इनमें जिला स्तरीय कार्यक्रम श्री रामकरण जोशी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में हो रहा है, जबकि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से गेटोलाव धाम पर योगाभ्यास किया जा रहा है।
जहां जिले के प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास करेंगे। योग दिवस नोडल अधिकारी एवं आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ पंचायत समिति मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आठ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन धार्मिक स्थलों पर भी योगाभ्यास
जिले में पहली बार योग दिवस पर 8 धार्मिक स्थलों पर भी योगाभ्यास किया जा रहा है। इन धार्मिक स्थलों पर भी योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इनमें मेहंदीपुर बालाजी के मीना सीमला, आभानेरी में चांद बावड़ी, करनावर में सांवरिया सेठ, झाझीरामपुरा, खुर्रा में बिजासन माता, बिनोरी बालाजी, पपलाज माता शामिल हैं।
इसके साथ ही जिले के बांदीकुई, बसवा, नांगल राजावतान, लवाण, बैजूपाड़ा, सिकंदरा, सिकराय, महवा, लालसोट व मंडावर सहित सभी ब्लॉक स्तर पर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जहां प्रशिक्षित प्रशिक्षक योगाभ्यास करवाएंगे।
You may also like
"महिंद्रा का नया ट्रक या रिवॉल्यूशन? जानिए Furio 8 क्यों बन रहा है चर्चा का विषय"
पाकिस्तानी आर्मी चीफ़ के साथ डोनाल्ड ट्रंप की दावत, क्या मोदी-ट्रंप रिश्तों पर पड़ेगा असर?
टॉस पर स्टोक्स का फैसला सही था, लेकिन गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को लागू नहीं किया : ब्रॉड
इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज है 22 जून, नेताजी ने कांग्रेस को अलविदा कह फॉरवर्ड ब्लॉक का किया था गठन
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिया आध्यात्मिक अनुशासन का संदेश