करौली में अचानक मौसम बदल गया है। गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग ने करौली व आसपास के इलाकों में तेज बारिश और गर्जना के साथ हवाएं चलने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में मौसम और सक्रिय हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के एमके नायक के अनुसार एक मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
इसके चलते दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीन से सात मई के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट होने से लू से राहत मिलने की संभावना है।
You may also like
लस्ट स्टोरीज में कियारा आडवाणी की जगह होती कृति सेनन, मां ने नहीं दी इजाजत...
.कहानी भारत की पहली मुस्लिम लेडी डकैत की, जानिए पुलिसवालों की हत्या के बाद डकैतन क्यों काट ले जाती थी उंगलियां▫ 〥
Interpol की तर्ज पर बना BharatPol, विदेशों में छिपे भगोड़ों की अब खैर नहीं 〥
Aapki Beti Hamari Beti Yojana: बेटी के जन्म पर मिलने वाली राशि की समयसीमा बढ़ी, अब इतने टाइम बाद मिलेंगे पैसे 〥
बिल गेट्स की प्रेरणादायक कहानी: अमीरी का असली मतलब