जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। उन्होंने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे एक पक्ष की बुजुर्ग महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सरणू चिमनजी गांव में बुधवार को हुई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान लिए। वहीं, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष ने सरपंच परिवार के लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घायल रेखाराम ने बताया कि गांव पोटलियासर में मेरी जमीन पर पत्थर की बाड़ लगी हुई थी। हमने भाईचारे के साथ उन्हें समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन उसके बाद भी वे नहीं माने। आज हमारे परिवार की मौत हो गई थी। हम वहां गए थे। वे जेसीबी, ट्रैक्टर और 10-20 लोगों के साथ आए और खेत की सीमा पर चींन (पत्थर) लगाने लगे। नाभाजी और हिंदू सिंह के साथ 10-20 लोग थे। उन्होंने बुजुर्ग मां और महिलाओं पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद हम आ गए।
इसके बाद उन्होंने मुझे लाठी-डंडों से मारा। मुझे बचाने आई मेरी भाभी भी घायल हो गई। रेखाराम का आरोप है कि बाड़ तोड़कर ले गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वे आए, देखा और चले गए। उन्होंने सरपंच इंद्र सिंह पर भी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सदर थाने के एसआई ओम प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित का बयान दर्ज किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
You may also like
Former New Zealand Coach David Trist Passes Away at 77
क्या है विजय देवरकोंडा का नया सम्मान? जानें कांता राव मेमोरियल अवॉर्ड के बारे में!
क्या ममता कुलकर्णी ने राहुल गांधी को दी चुनौती? जानें उनके बयान का सच!
द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल का नया एपिसोड: लूना की खतरनाक योजनाएँ
आंध्र प्रदेश में विस्फोट की कोशिश नाकाम, बम बनाने से पहले 2 आतंकी गिरफ्तार