ज्योतिष गणना के अनुसार 23 मई का राशिफल मेष, कर्क और तुला राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से मीन राशि में होने जा रहा है। और चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही आज बुध का राशि परिवर्तन भी वृषभ में हो रहा है, जिससे बुधादित्य नामक शुभ योग बन रहा है। वहीं बृहस्पति और चंद्रमा की विशेष स्थिति के कारण आज गजकेसरी योग भी बन रहा है। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि, जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे
आज शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन में आज कोई नया मोड़ आ सकता है, जो आपके लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको अपने किसी मित्र से लाभ और सहयोग मिल सकता है। अगर आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद लंबित है, तो उसका समाधान हो सकता है। दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। व्यापार करने वाले लोग आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेप लगाना चाहिए।
वृष, दिन उन्नतिशील रहेगा
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नतिशील रहेगा। आज आपकी राशि में बुधादित्य योग बनेगा जिससे आपको लाभ होगा। व्यापार से जुड़े लोग आज अपने व्यवहार और वाणी से लाभ उठा पाएंगे। आज आपको कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं। रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होगा। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को चावल दान करें।
मिथुन, काम का दबाव रहेगा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों की इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेंगे। कार्यक्षेत्र में अगर आपको कोई काम सौंपा गया है तो उसे समय पर पूरा करना होगा, क्योंकि अधिकारी आपके काम पर नजर रख रहे हैं। टीम वर्क के साथ काम करके आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान कृष्ण की पूजा करें।
कर्क राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिला-जुला रहेगा
कर्क राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। अगर आप किसी काम में हाथ आजमाते हैं तो उसमें सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कुछ नया और रोचक करने का मौका मिलेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, जोश में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है। प्रेम जीवन में आज का दिन सुखद रहेगा।आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।
सिंह राशि वालों को सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। लेकिन जोश में आकर होश खोने से आपको बचना होगा। व्यापार करने वाले लोग अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमा सकते हैं। आप पढ़ाई और आध्यात्म में भी पूरी रुचि दिखाएंगे। किसी पुराने मित्र की मदद से आपको लाभ होगा। आपको अपने काम को टालने से बचना होगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। हालांकि सरकारी क्षेत्र के कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया था तो आज आप उस पैसे को चुकाने में सफल रहेंगे।आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। 'संकटशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।
कन्या, मेहनत अधिक रहेगी
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आज आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। हालांकि नौकरी में आज आपको अधिकारियों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। नौकरी में आपका दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। शिक्षा और कला से जुड़े कामों में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान लेकर आएगा। आज आपको अपनी मेहनत और लगन का लाभ मिलेगा और आज आपको कोई बड़ा अवसर भी मिलेगा। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और आज पहले किए गए किसी काम का लाभ भी आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको घर के बड़ों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। संतान से जुड़ा आपका कोई काम भी आज पूरा हो जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए।
धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा धनु राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति और आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आपको अपना फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आज परिवार के साथ यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
मकर, कार्यस्थल में बदलाव का मूड
आज शुक्रवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपके मन में कार्यस्थल में बदलाव का विचार आ सकता है। आज व्यापार में थोड़ी उलझन और परेशानी रहेगी, लेकिन आज आय में भी वृद्धि होगी। परिवार के लिहाज से आज का दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करनी होगी। आज किसी रिश्तेदार की मदद के लिए भी आपको आगे आना पड़ सकता है। जोखिम भरे कामों में आज आपको सतर्क रहना होगा।आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ, आज आय अच्छी रहेगी
आज शुक्रवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अनुकूल और सुखद रहेगा। आज आपकी आय भी अच्छी रहेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से बहस करने से आपको बचना चाहिए। व्यापार करने वाले लोगों को कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे। आज आपको शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। आज आप अपने मनपसंद भोजन का भी आनंद लेंगे।आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को लौंग के साथ पान अर्पित करें।
मीन राशि, आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन भरा हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के कारण आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के मामलों में आज बिना मांगे सलाह देने से बचें तो बेहतर होगा। नौकरी में आज आपको अचानक कोई नया काम मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद भी आज आपको मिलेगा। व्यापार में आज आपका कोई काम उलझ सकता है। आज आप किसी कर्मचारी पर गुस्सा भी कर सकते हैं, इसलिए आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। देवी दुर्गा के 32 नामों का जाप करें।
तुला, रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आज आपको अपने साहसिक निर्णय का लाभ मिलेगा। आज आपको कुछ रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों से सहयोग मिल सकता है। आज आपको सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। आज आपको वस्त्र और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति भी हो सकती है। आज आप कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में भी रुचि लेंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए और श्री कृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।