राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 28 मई 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एग्जाम रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 93.06% रहा है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 94.08 फीसदी रहा जबकि लड़कों का रिजल्ट 93.16 फीसदी रहा। इस बार भी राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में बेटियों ने परचम लहराया है। 277229 लड़कियों को फर्स्ट डिवीजन मिली है। वहीं 2,69,141 लड़कों को फर्स्ट डिवीजन मिली है। राजस्थान बोर्ड ने माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक और प्रवेशिका परीक्षा 2025 के नतीजों की भी घोषणा कर दी है। इस साल माध्यमिक और माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा के लिए कुल 10,94,186 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 10,71,460 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इन परीक्षाओं का कुल परिणाम 93.60% रहा है।
RBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर 10वीं परीक्षा परिणाम का लिंक दिखाई देगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करके यहां अपना रोल नंबर सबमिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट ले लें।