राजस्थान के पाली शहर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में बनी दाल खाने से छह लोग बीमार हो गए। दरअसल, दाल बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। जब परिवार ने दाल खाई तो बर्तन के नीचे छिपकली दिखी। इसके बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना गांधी नगर इलाके की है।
परिवार के छह सदस्य बांगड़ अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी सामने आई कि गांधी नगर इलाके में एक फैक्ट्री कर्मचारी के परिवार के साथ यह घटना हुई। परिवार में बच्चे समेत छह सदस्य हैं। कल शाम को परिवार की महिलाएं खाना बना रही थीं। रात को पूरे परिवार ने साथ में खाना खाया। लेकिन दाल खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को सिर दर्द और उल्टी होने लगी। इसके बाद पड़ोसियों तक सूचना पहुंची और बाद में पुलिस भी आ गई।
बर्तन की जांच करने पर पता चला कि उसमें सिर्फ छिपकली के अवशेष बचे थे। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि बरसात के मौसम में कीड़ों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। इन्हें खाने के लिए मकड़ी और छिपकलियां बड़ी संख्या में आती हैं। साथ ही सांप भी पानी से भरे बिलों से निकलकर बड़ी संख्या में छिपने की जगह तलाशते हैं। ऐसे में खाना बनाते समय बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना जरूरी है।
You may also like
प्रयागराज में सोते समय एक किसान की गोली मारकर हत्या
गुजरात में शराब तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम! पुलिस ने कार्यवाही के दौरान जब्त की अवैध शराब से भरी इको कार
यूक्रेन: रूस के ख़िलाफ़ युद्ध में चुंबक से 'चमत्कार', सैनिकों की जान बचा रही ख़ास डिवाइस
Video: मोबाइल पर भोजपुरी गाने का वीडियो देख रुका जहरीला सांप! जीभ निकालकर लेने लगा मजे, वीडियो वायरल
भारत-इंग्लैंड टेस्ट: कप्तान गिल के शतक से भारत मज़बूत, लेकिन एक मोर्चे पर चिंता भी