जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है
महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।
You may also like
यदि आप भी नियमित रूप से चाय के साथ करते हैं धूम्रपान, तो जाने अनजाने में खुद को पहुंचा रहे हैं नुकसान, जाने चौकानें वाली रिसर्च का खुलासा
बिहार : गोपालगंज में विवाह मंडप से दूल्हे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी
VIDEO: हर्ष दुबे ने जैसे ही किया विराट को आउट, अनुष्का शर्मा के उड़ गए होश
रश्मिका को अच्छी लगती है बारिश की भीनी खुशबू, लेकिन एक चीज नहीं पसंद!
सबा करीम ने गिल को भारत का अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया; किरण मोरे ने राहुल को चुना