रात के समय एक बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। कार ने उन्हें इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दंपत्ति सड़क पर घसीटते चले गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद बेकाबू कार भी आगे जाकर एक खंभे से टकराकर रुक गई। घटना अलवर के शिवाजी पार्क की है।शिवाजी पार्क मोड़ पर यह घटना उस समय हुई जब दंपत्ति त्रिपोलिया महादेव मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने पहले एक स्कूटर को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे दंपत्ति की बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवाजी पार्क निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट सतीश विजय और उनकी पत्नी पिंकी विजय के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी और वह अनियंत्रित तरीके से चलाई जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कार चालक को पकड़ लिया। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह काफी नशे में था। लोगों ने तुरंत आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक सतीश का बेटा विजय रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और बेटी शादीशुदा है और दिल्ली में रहती है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी की पहचान अपूर्व पुत्र दीपक निवासी हसन खां मेवात नगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
You may also like
वित्त वर्ष 2025 में भारत के निर्यात ने वैश्विक वृद्धि को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ: वित्त मंत्री
जापान की शिक्षा मंत्री ने टोक्यो में जेजीयू की सतत विकास रिपोर्ट 2025 का अनावरण किया
खुशखबरी! यमुना जल बंटवारे पर बनी ऐतिहासिक सहमति, राजस्थान-हरियाणा के करोड़ों लोगों को मिलेगा लाभ
ऐसे लोग जिन्हें दूसरों के शारीरिक संपर्क से हो जाती है एलर्जी
मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द की मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीद होगी, केंद्र का फैसला