केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सांसद खेल महोत्सव की जानकारी देते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ 30 अक्टूबर को खेल परिसर विदिशा में किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन विदिशा संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं, 965 ग्राम पंचायतों, 19 नगर पालिका-नगर परिषदों, और 48 मंडलों में किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी, देश के गौरव कपिल देव के साथ विदिशा संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की गई है। सांसद खेल महोत्सव में प्रतियोगिताएं तीन स्तरों पर ग्राम पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
इस महोत्सव का आयोजन विदिशा संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं, 965 ग्राम पंचायतों, 19 नगर पालिका-नगर परिषदों, और 48 मंडलों में किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी, देश के गौरव कपिल देव के साथ विदिशा संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Scoreउन्होंने कहा कि संसदीय स्तर पर भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन को भी आनंद देते हैं। इसलिए पंचायत स्तर पर ऐसे खेलों का आयोजन किया जाएगा जिनमें ग्रामीण जन आसानी से भाग ले सकें। इनमें रस्साकशी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ जैसे हल्के-फुल्के खेल शामिल किए जाएंगे।
Article Source: IANSYou may also like

मप्र के ग्वालियर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करें और नशे के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियरः आबकारी विभाग ने घाटीगाँव क्षेत्र में पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री

बुलंदशहर में करवाचौथ पर बुजुर्ग दंपति की आत्महत्या की घटना

'मुझसे शादी कर लो मंगल', अपने से 10 साल बड़ी गर्लफ्रेंड से करना चाहता था शादी, मना करने पर ले ली जान, महाराष्ट्र में हड़कंप




