आज यानी 21 मई को का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 59 रन से अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को पहला झटका तीसरे ओवर में 23 के स्कोर पर लगा, जब रोहित शर्मा 5 गेंदों में 5 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बन गए। इसके बाद पावरप्ले के आखिरी ओवर में विल जैक्स (21) मुकेश कुमार के खिलाफ आउट हुए।
विल जैक्स के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके चलते टीम 180 के मजबूत टोटल तक पहुंच पाई।
नमन धीर ने भी सूर्या का अच्छा साथ निभाते हुए 8 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने पारी के आखिरी दो ओवर में मुकेश कुमार और दुष्मंथा चमीरा को आड़े हाथों लेते हुए 48 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। मुंबई इंडियंस की पारी के अंतिम दो ओवर ही इस मैच का टर्निंग पॉइंट रहे।
मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कीलक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 121 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली टीम की ओर से समीर रिजवी ने 39 रन की बहुमूल्य पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके।
बाकी गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने वाली चौथी टीम बन गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लीग से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।
You may also like
Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब आमजन के हित में ले लिया है ये बड़ा निर्णय, जल्द ही होगा ऐसा
ज्वेलरी स्टॉक में हलचल, Q4FY25 में प्रॉफिट 62 प्रतिशत बढ़ा, स्टार इन्वेस्टर विजय केडिया के पास 33.75 लाख शेयर
टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरे के लिए आधिकारिक ऐलान
इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम में पंजाब के तीन खिलाड़ियों के शामिल होने पर हरभजन खुश
RCB का साथ छोड़ जैकब बेथेल इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना, इस धाकड़ खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम ने किया शामिल