Next Story
Newszop

वास्तु शास्त्र: घर में न लाएं ये तीन चीजें, वरना बर्बाद हो सकता है परिवार

Send Push
वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवन को खुशहाल बनाएं

वास्तु शास्त्र के उपायों से जीवन को सुखद बनाएं। (फोटो- मेटा एआई)


धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष और शास्त्रों में दी गई जानकारी से जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इन शास्त्रों के अनुसार, किसी व्यक्ति के चारों ओर की वस्तुएं उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर असर डालती हैं। इसीलिए, किसी के घर से कुछ विशेष चीजें लाना न केवल आपके जीवन को प्रभावित कर सकता है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी बन सकता है।


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लाई जाने वाली वस्तुएं व्यक्ति की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। जब किसी वस्तु का स्वामित्व बदलता है, तो उसकी ऊर्जा भी बदल जाती है। इससे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खासकर उन वस्तुओं को कभी नहीं लाना चाहिए, जो नकारात्मक ऊर्जा से भरी होती हैं।


उदाहरण के लिए, टूटे-फूटे सामान, पुराने बर्तन और अजनबी या खराब सामान से बचना चाहिए। इन्हें घर में लाने से आपकी जीवनशैली में समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, यदि आप किसी के घर से सामान ले रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह सकारात्मक ऊर्जा से भरा हो और नकारात्मक प्रभाव न डाले।


कौन सी चीजें न लाएं चप्पल

किसी रिश्तेदार के घर जाते समय उनकी चप्पल का उपयोग न करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले पैरों से निकलती है। जब हम दूसरों की चप्पल पहनते हैं, तो उनकी नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर प्रवेश कर सकती है।


छाता

दूसरों का छाता कभी भी घर नहीं लाना चाहिए। यह आपके ग्रहों की स्थिति को प्रभावित कर सकता है। यदि आप भूलवश किसी का छाता घर ले आए हैं, तो इसे घर के अंदर न लाएं। इसका उपयोग कर वापस कर देना चाहिए।


फर्नीचर

किसी के घर का फर्नीचर अपने घर नहीं लाना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है, जिससे वास्तु दोष का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा करने से आपके परिवार की खुशियां छिन सकती हैं और आप बर्बादी के कगार पर पहुंच सकते हैं।


Loving Newspoint? Download the app now