शुक्र गोचर 2025
कन्या राशि में शुक्र का गोचर: हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत करती हैं। इस बार यह व्रत 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं शाम को पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति से पानी पीकर व्रत समाप्त करती हैं।
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसके ठीक एक दिन पहले, प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का गोचर होगा। शुक्र 9 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर रिश्तों, आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं पर प्रभाव डालता है। इस बार यह गोचर तीन राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर महत्वपूर्ण साबित होगा। करियर में नई संभावनाएं खुल सकती हैं। नौकरी या व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। धन की प्राप्ति और आय में वृद्धि संभव है।
सिंह राशि (Leo)सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। मेहनत का फल मिल सकता है। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। नए आय के स्रोत मिल सकते हैं। पुराने उधार की वापसी संभव है। नए कार्य की योजना बनाने वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य में सुधार भी देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)शुक्र का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ फल लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापार में अचानक लाभ की संभावना है। संबंधों में मिठास बढ़ेगी और प्रेम जीवन में नया उत्साह आएगा। कोई पुराना पैसा वापस मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: वाल्मीकि जयंती 2025: कौन थे वाल्मीकि? डाकू रत्नाकर से महर्षि बनने की कहानी
You may also like
12वीं साइंस स्टूडेंट्स को सीखने चाहिए ये 3 AI Skill, माने जा रहे हैं विज्ञान की दुनिया में कामयाबी की सीढ़ी!
कपड़े धोने नदी में गई महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, पानी में घसीटा, घटना का वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
WATCH: रणजी ट्रॉफी के वार्म-अप में पृथ्वी शॉ का मैदान पर बवाल! सरफराज खान के भाई से हो गई कहासुनी
शुभमन गिल टेस्ट की तरह ही वनडे में बतौर कप्तान सफल होंगे: हरभजन सिंह
मस्तिष्क को देना है सही पोषण, तो आयुर्वेद में छिपा है इसका उपाय