उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच के एक गांव में दुल्हन ने उस वक्त शादी से इनकार कर दिया जब दूल्हा मंडप में ही बेहोश हो गया।
दुल्हन के इस कदम से दूल्हे व उसके घरवालों का शादी का अरमान चकनाचूर हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पीआरवी पुलिस दूल्हे को थाने लाई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने धोखाधड़ी की तहरीर दे दी और रकम व उपहार वापस मांगने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में शनिवार पूरे दिन सुलह की कोशिशें चलती रही। नतीजा न निकलने पर दोनों पक्ष को रविवार को बुलाया गया था। रविवार को भी थाने पर मामले का कोई हल नहीं निकला। बाद में देर शाम स्थानीय जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर दोनों पक्ष में सुलह हो गई। दूल्हे पक्ष ने उपहार वापस कर दिया और शादी आखिरकार नहीं हुई। जानकारी के अनुसार पिपराइच इलाके के हेमछापर गांव में एक गांव से बीते चार दिन पहले बरात आई थी। दूल्हा जैसे ही मंडप में पहुंचा और परछावन जैसे ही शुरू हुआ तभी दूल्हा बेहोश होकर गिर गया। यह देख मंडप में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।
दुल्हन पक्ष के लोग दिए गए उपहार वापस करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को थाने लाई। इस संबंध में थानेदार पिपराइच दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस तरह का मामला आया था। दूल्हे को मिरगी आ गई थी और वह बेहोश हो गया था। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर लिया।
You may also like
पिता ने कहा कमाकरˈ दिखाओ, YouTube पर सीखी तरकीब… तमंचा, चाकू लेकर साइकिल से लूटने पहुंचा SBI बैंक
5 सालों में करनाˈ है एक बार इस्तेमाल और आप हो जायेंगे सभी बीमारियों से मुक्त,पोस्ट को शेयर करना ना भूले
दिल के कमजोर होने पर शरीर देता है ये संकेत, हार्ट अटैक आने से पहले संभल जाएं, चेकअप कराएं
LIC की इस स्कीमˈ ने बदल दी किस्मत – सिर्फ ₹93,000 के निवेश पर मिलेगा ₹5.45 लाख, जानिए पूरी प्लानिंग और फायदा
Stocks to Buy: आज Laurus Labs और Chennai Petro समेत इन शेयरों से होगी कमाई, क्या लगाएंगे दांव?