Himachali Khabar
हरियाणा की बड़ी खबरों में फतेहाबाद जिले से है। जहां पर युवक व युवती की हत्या कर दी गई। घटना टोहाना के तिलकनगर इलाके की है। जहां पर देर रात्रि युवक व युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस दोहरे हत्याकांड के चलते एरिया में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतक 26 साल के रितिक की बहन के बयान पर मृतिका 31 साल की पूजा के पति दीपक के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके चलते पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है।
आपको बता दें कि जानकारी अनुसार शुक्रवार रात करीबन सवा 8 बजे ऋतिक और पूजा घर से बाहर टहलने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान दीपक ने दोनों पर हमला कर दिया। दीपक ने ऋतिक को एक चाकू मार दिया, इसके बाद चाकू को पेट में घूमा दिया, इसके बाद ऋतिक वहां से लहूलुहान होकर घर की तरफ जाने लगा और घर के बाहर गेट पर गिर गया।
इसके बाद घायल होने के बाद ऋतिक का खून अधिक बहने के चलते मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी दीपक पूजा को चाकू मारता रहा, उसके शरीर में 11 जगहों पर चाकू मारे गए। इसके बाद दोनों को नागरिक अस्पताल में ले गए। पूजा की रस्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय पूजा का विवाह टोहाना के किला मोहल्ला निवासी दीपक के साथ करीबन 14 वर्ष पूर्व में हुआ था, दोनो के 2 बच्चे भी है।
बताया जा रहा है कि ऋतिक और दीपक एक दूसरे के मित्र थे इसलिए उसका दीपक के घर आना था भी था, इसके बाद पूजा और ऋतिक दोनों में बातचीत शुरू हुई और अब 6 माह से तिलकनगर में लिव इन में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि दीपक को पूजा द्वारा उकसाने के चलते उसके द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है, दीपक लंबे वक्तसे इनको मारने के लिए रेकी कर रहा था, इसके चलते ऋतिक घर में रहने लग गया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने कहा कि युवक व युवती की चाकू मारने से मौत हो गई। मृतक रितिक की बहन चेरी के बयान पर आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए दीपक को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
You may also like
चाणक्य नीति: व्यापार में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सिद्धांत
स्मार्टफोन के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम और सुरक्षित रखने के तरीके
बांसवाड़ा में हार्ट अटैक से बचाव के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की नई पहल
पत्थरचट्टा: पथरी के लिए एक प्राकृतिक उपचार
अहमदाबाद की ऐसी पिच पर फाइनल, पंजाब और बेंगलुरु के पास पहली बार IPL चैंपियन बनने का मौका