राजधानी दिल्ली से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 27 साल की एक लड़की ने यौन सुख की चाहत में अपने प्राइवेट पार्ट में बोतल घुसा ली। इसके बाद उसके लेने के देने पड़ गए।
लड़की को पेट दर्द के साथ-साथ शौच ना कर पाने की समस्याएं होने लगी। दो दिन में लड़की का हाल बेहाल हो गया। इसके बाद लड़की गंगा राम अस्पताल पहुंची तो पता चला कि उसके मलद्वार में मॉइस्चराइजर की बोतल फंसी हुई है।
शर्म-लिहाज छोड़कर जाना ही पड़ा अस्पताल
जानकारी के मुताबिक पहले लड़की शर्म के डर से कहीं दिखाने नहीं गई और घर पर ही बोतल निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद उसने नजदीकी अस्पताल में दिखाया, जहां एक्स-रे में सामने आया कि उसके मलद्वार(रेक्टम) के ऊपरी हिस्से में एक बोतल फंसी हुई है। यहां भी डॉक्टर इसे निकालने में हार गए। लड़की की हालत गंभीर और आंत फटने के डर से तुरंत सर्जरी की सलाह दी गई।
बिना आंत को काटे डॉक्टरों ने निकाली बोतल
इसके बाद गंगा राम अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी आंत में फंसी बोतल को सिग्मॉइडोस्कोपी के जरिए निकाला गया। डॉक्टरों ने बताया ऐसा करने के लिए उसकी आंत को काटने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे मरीज को दर्द भी कम हुआ और ठीक होने की संभावना भी अधिक है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर से पूरी बोतल सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल ली गई है। हालत में सुधार होने पर लड़की को छुट्टी दे दी गई।
आंत फटने का बढ़ गया था खतरा
सर्जरी टीम में डॉ. तरुण मित्तल, डॉ. आशीष डे, डॉ. अनमोल आहूजा, डॉ. श्रेयष मंगलिक और एनेस्थेटिस्ट डॉ. प्रशांत अग्रवाल शामिल थे। डॉ. अनमोल आहूजा ने बताया ऐसे मामलों में समय बर्बाद करना व्यर्थ होता है, क्योंकि आंत के फटने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया अक्सर ऐसे मरीज आते हैं जो यौन सुख के लिए बोतल, सब्जियां आदि वस्तुएं मलद्वार में डालते हैं और बाद में परेशानी का सामना करते हैं।
You may also like
इंग्लैंड में Jasprit Bumrah पर टूटा कहर, टेस्ट क्रिकेट के करियर में दर्ज हुई सबसे खराब बॉलिंग फिगर्स
वीडियो में देखे झालावाड़ हादसे में दिल दहला देने वाला मंजर! एक साथ उठी 6 मासूमों की अर्थियां, दहाड़े मार-मारकर रोते दिखे परिजन
बेन स्टोक्स के नाम बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन और 200 विकेट पूरे करने वाले तीसरे ऑलराउंडर बने
कांग्रेस को स्वतंत्र होकर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए : जीतन राम मांझी
शी चिनफिंग ने चीन स्थित विदेशों के नए राजदूतों के प्रत्यय-पत्र स्वीकार किए