लाइव हिंदी खबर :- व्रत और पूजा के पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से धन के देवी प्रसन्न होती हैं और धन की वर्षा करती हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार अगर आप जीवन भर कुछ गलतियां करते रहेंगे तो कभी भी धन की देवी आप पर कृपा नहीं करेंगी। आइए जानते हैं व्यक्ति के किन कर्मों से रूठ जाती है धन की देवी और उन्हें प्रसन्न करने के लिए क्या करें:
इन लोगों से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी:– वे लोग जो सुबह समय से नहीं उठते हैं
– वे लोग जो धन का निरादर करते हैं
– वे लोग जो कन्याओं, स्त्रियों और शास्त्रों का सम्मान नहीं करते हैं
– वे लोग जो दिन के समय शारीरिक संबंध बनाते हैं
– वे लोग जो अपने आसपास गंदगी बनाए रखते हैं उनसे भी नाराज हो जाती हैं धन की देवी लक्ष्मी
मां लक्ष्मी की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उसे जीवन भर कभी आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में सुख ही सुख होता है। जैसा कि हमने बताया कि कुछ बुरे कर्मों से व्यक्ति मां लक्ष्मी की नाराजगी का शिकार हो जाता है लेकिन इसके अलावा भी कुंडली दोष हमारी आर्थिक समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में हम कुछ शास्त्रीय उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ शास्त्रीय उपाय जिन्हें आप इस लक्ष्मी पंचमी अवश्य करें:
– घर में खुशियां हमेशा बनी रहें इसके लिए लक्ष्मी पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर सुन्दर रंगोली बनाएं। ये रंगोली घर की विवाहित महिला बनाए तो अधिक अच्छा रहेगा।
– लक्ष्मी पंचमी के दिन आपका घर साफ-सुथरा होना चाहिए। वैसे तो हर दिन घर की सफाई रखनी चाहिए, ऐसा करने से धन की देवी की कृपा बनी रहती हैं।
– घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पद्म चिह्न बनाएं। इसे सिन्दूर से बनाएं।
– घर के मुख्य द्वार के पास झाडू, कूड़ा-कचरा, जूते-चप्पल आदि ना हों। इन्हें किसी ऐसे स्थान पर रख दें जहां आसानी से इनपर नजर ना जाए।
– घर के किसी दरवाजे को खोलते या बंद करते समय अगर उसमें से आवाज आती है तो उसके कब्जों में तेल दाल दें। घर में आवाज करते दरवाजे घर के सुख-चैन को छीन लेते हैं।
You may also like
BMW R 1300 RS Teased Ahead of Global Debut: Key Details Revealed
UP: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा लड़का तो घर में घुसते ही हो गई पिता से मुलाकात, उसके बाद गन निकाल लगा दी उसकी छाती पर और....
Chanakya Niti: चरित्रहीन महिलाओं में होती है ये खास गुण.. पहली बार में देखकर ऐसे करें पहचान ⤙
Chanakya Niti: जिस व्यक्ति के अंदर होती है ये आदत.. उसकी जिंदगी हो जाती है बर्बाद.. कभी नहीं हो पाता है सफल ⤙
Next-Gen Hyundai Venue Base Variant Spied on Test: Key Updates Revealed