दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर पुराने रेलवे पुल पर 204.88 मीटर तक पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.88 मीटर था। अधिकारियों के अनुसार, संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
Delhi: Yamuna crosses warning mark after heavy monsoon rainfall
— ANI Digital (@ani_digital) August 7, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/NASH08O6VM
#NewDelhi #Yamunariver #monsoon pic.twitter.com/klLkzRQQ5G
शहर के लिए चेतावनी चिह्न 204.5 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.3 मीटर है और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।
केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जल स्तर में वृद्धि का मुख्य कारण हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है।’’
इस मॉनसून में पहली बार, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया और यह सुबह करीब छह बजे 61,000 क्यूसेक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘तब से हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।’’
बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।
You may also like
Congress: डिनर पोलिटिक्स, राहुल गांधी के घर जुटे विपक्षी दलों के नेता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
3000 साल से ज़िंदा! अमरता का श्रापˈ झेल रहा ये शख्स क्यों भटक रहा है पृथ्वी पर? रहस्य खोल देगा दिमाग
फेरों के समय गुल हुई बिजली, बदलˈ गई दुल्हनें, सुहागरात में हुआ खुलासा, जाने फिर दूल्हों ने क्या किया
8 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ना डॉक्टर ना खर्चा… बस ये देसीˈ पेस्ट बना लें और देखें कैसे पीले दांतों की जगह दिखेगी सफेद चमक