Capricorn Horoscope Today, 5 May 2025 : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। आपके सामने कई समस्याएं आ सकती हैं, जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खर्चे बढ़ने से भी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। लेकिन जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसे में उन्हें समय दें और उनकी भावनाओं को भी समझें। अपने परिवार के सहयोग के चलते कार्यस्थल पर भी आपका कामकाज अच्छा चलेगा। आज बचे हुए समय में आपको कई कार्य करने पड़ सकते हैं। आइए विस्तार से जानें आज का मकर राशिफल... आज मकर राशिवालों का करियर राशिफल : आज व्यापार के मामले में आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, किसी से मतभेद होने के चलते आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं और तनाव भी बढ़ सकता है। खर्चे ज्यादा बढ़ने के चलते भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर आप अच्छा काम करेंगे जिसके पीछे परिवार का सहयोग होगा। जरूरी काम को पूरा करने के बाद बचे हुए समय में आपको बिना मन के कुछ कार्यों को पूरा करना पड़ सकता है। आज मकर राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इससे कई कार्यों में आपको मदद मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें और उनकी भावनाओं को समझें। परिवार के सहयोग से भी आज आपका कामकाज अच्छा चल सकता है। आज मकर राशिवालों की सेहत का हाल : किसी चीज के बारे में ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में संगीत और योग का सहारा लें। आज मकर राशिवालों के लिए उपाय : शिवजी की पूजा करें और 'ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।
You may also like
ईडी का जीएसटी घोटाले में झारखंड और कोलकाता में नौ ठिकानों पर छापा
सीसीआई ने ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स में कीमत निर्धारण को लेकर सख्त किए नियम
बिहार : नौगछिया का जन औषधि केंद्र बना वरदान, लाभार्थी बोले 'दवाएं खरीदने के लिए अब सोचना नहीं पड़ता'
Result 2025- GSEB ने जारी कर दिया 10वीं का परिणाम, जानिए कैसे करना है चेक
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सीपी जोशी का बड़ा बयान, देखे विडियो