Next Story
Newszop

JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट कैसे चेक करें? ये हैं तुरंत जैक परिणाम जानने के 4 आसान तरीके

Send Push
Jharkhand Board Class 12 Result Download: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, आज, 31 मई को सुबह 11:30 बजे झारखंड बोर्ड बारहवीं परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी करेगा। झारखंड बोर्ड से 12वीं के छात्र-छात्राएं अपने साल भर की मेहनत का परिणाम जारी होने की राह देख रहे हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल्स के जरिए परीक्षार्थी 12वीं के नतीजे (Jharkhand Board Class 12 Result) चेक कर सकेंगे। इससे पहले 27 मई को जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं। यहां जानिए झारखंड बोर्ड 10वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?



झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने का तरीका क्या है? यहां हम आपको इसका आसान तरीका बताने जा रहे हैं। छात्र-छात्राएं जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अपना परीक्षा परिणाम अन्य तरीकों से भी चेक कर सकते हैं। यहां जानिए झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 देखने के 4 आसान तरीके।



How To Check Online JAC 12th Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

JAC Board Class 12 के नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स यहां दिए जा रहे स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • झारखंड बोर्ड आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • अब यहां 12वीं कि रिजल्ट देखने के लिए विकल्प चुनें: कक्षा 12 के लिए, "कक्षा XII वार्षिक परीक्षा के परिणाम - 2025" पर क्लिक करें।
  • निर्दिष्ट फीड में अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद 'सबमिट' या 'व्यू' बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही आपका JAC रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।


JAC 12th Result 2025 via Digilocker: इसके लिए सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट या ऐप पर जाएं।

  • डिजीलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट results.digilocker.gov.in link पर जाएं।
  • इसके बाद "Education" सेक्शन में जाएं और "Jharkhand Academic Council (JAC), Ranchi" चुनें।
  • अब यहां होम पेज पर "कक्षा XII वार्षिक परीक्षा के परिणाम - 2025" पर क्लिक करें।
  • अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • अब "Class 12 Marksheet Science/Commerce" विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • अपनी जैक बोर्ड 12वीं मार्कशीट डाउनलोड करें।


JAC 12th Result 2025: JAC रिजल्ट 2025 देखने के लिए अन्य वेबसाइट्स

  • मेन वेबसाइट: www.jac.jharkhand.gov.in
  • रिजल्ट पोर्टल: www.jacresults.com
  • ऑप्शनल वेबसाइट: www.jac.nic.in


JAC 12th Result 2025 Via SMS: एसएमएस के जरिए मिलेगा 12वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2025, जैक 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं।

  • मोबाइल से टैक्स्ट मैसेज टाइप करें "RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस)।" रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर
  • इस मैसेज को 56263 नंबर पर सेंड करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर 'जेएसी इंटर रिजल्ट 2025' का एक एसएमएस आएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए 'झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025' एसएमएस का स्क्रीनशॉट लेकर रखें।


JAC 12th Markshheet 2025: स्कूल से मिलेगी जानकारी

अगर आप ऊपर बताए जा रहे किसी भी तरीके से झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 नहीं चेक कर पाते हैं, तो अपने स्कूल से भी अपना रिजल्ट और मार्क्स के बारे में पता कर सकते हैं। ऐसे में आप झारखंड बोर्ड कक्षा 12 की अपनी क्लास टीचर की मदद ले सकते हैं। यहां जानिए 12वीं के बाद बेस्ट करियर ऑप्शन्स के बारे में।



Loving Newspoint? Download the app now