अगली ख़बर
Newszop

Rajasthan VDO Answer Key 2025: ऐसे चेक करें राजस्थान वीडीओ परीक्षा की आंसर-की, आज एक्टिव हो रहा डाउनलोड लिंक

Send Push
Rajasthan VDO Answer Key 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा देने वाले जो अभ्यर्थी उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए गुडन्यूज है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज वीडीओ की आंसर-की जारी करेगा। आयोग के चेयरमैन आलोक राज ने बताया है कि 6 नवंबर को आयोजित हुई वीडीओ की प्राथमिक आंसर-की 12 नवंबर को वेबसाइट पर अपलोड होगी। वीडीओ आंसर-की डाउनलोड लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी इसे ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से चेक कर सकेंगे।

Rajasthan VDO Answer Key 2025: आज आएगी?
RSSB के चेयरमैन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर बताया कि बोर्ड ने आज (11 नवंबर) वीडीओ और परिचालक भर्ती परीक्षाओं जो कि क्रमश 2 और 6 नवंबर को आयोजित हुईं, की प्राथमिक Keys का अनुमोदन किया। दोनों Keys कल (12 नवंबर) वेबसाइट पर अपलोड होंगी।

ऐसे में आज कभी भी ग्रामीण विकास अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो सकती है। आंसर-की की मदद से आप अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और परीक्षा में सही किए सवालों की संख्या से अपना संभावित स्कोर का अंदाजा भी लगा सकते हैं।


राजस्थान वीडीओ आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप तरीके से वीडीओ की आंसर-की देख सकेंगे।
  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यहां Latest News सेक्शन में आपको VDO Answer Key 2025 Download Link नजर आएगा।
  • इसपर क्लिक करते ही आपके सामने वीडीओ की उत्तर कुंजी पीडीएफ खुल जाएगी।
  • इसके बाद आप आसानी से अपने दिए उत्तरों से उसका मिलान कर सकते हैं।
राजस्थान वीडीओ भर्ती की परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी। जिसमें करीब 5.12 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों को किन्ही पांच गोलों में से गहरा नहीं किया है, वो खुद ही इस भर्ती से अयोग्य हो जाएंगे।

प्रोविजनल आंसर-की में उत्तर चेक करते हुए आपको जिस प्रश्न के जवाब पर आपत्ति लगती है, आप उसपर ऑब्जेक्शन भी कर सकेंगे। बोर्ड आपत्ति का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। जिसके बाद परिणामों की घोषणा होगी। उत्तर कुंजी के अपडेट के लिए उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें