Next Story
Newszop

मासूम की चीखें सुन बेबस हुई मां, डॉक्टर ने जो वजह बताई, वह चौंकाने वाली थी

Send Push
कई बार न्यू बॉर्न बेबीज क्यों रो रहे हैं इस बात को समझना मां के लिए भी मुश्किल हो जाता है। वह नहीं समझ पाती है कि आखिर उनका लाडला या लाडली क्यों रो रहा है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जहां एक 3 महीने का बच्चा शाम और रात को बहुत ज्यादा रो रहा था।

बेबी के आंसू देखकर उसकी मां खुद भी बेबस हो जाती थी और समझ नहीं पा रही थी कि आखिर उसकी तकलीफ क्या है। इस पूरे मामले के बारे में पीडियाट्रिशन डॉक्टर पवन मंडाविया ने जानकारी दी है।

सभी फोटो साभार; freepik (सांकेतिक तस्वीर)
बेहद रोता था बच्चा image

डॉक्टर पवन कहते हैं कि एक महिला अपने तीन महीने के बच्चे को लेकर उनके पास आई थी। वह काफी परेशान थी और कह रही थी कि उसका बच्चा इन दिनों बहुत अजीब व्यवहार कर रहा है। वह बार-बार ब्रेस्टफीड की मांग कर रहा है।





शाम और रात को ही खासतौर पर रोत था बच्चा image

बच्चों के डॉक्टर बताते हैं कि उस महिला का कहना था कि उसका बच्चा खासकर शाम और रात के समय हर 10 से 15 मिनट में ब्रेस्टफीड की मांग कर रहा था। वह अपनी मां से बिल्कुल भी अलग नहीं रह पा रहा था। जैसे ही वह उसे दूध पिलाना बंद करतीं, बच्चा जोर-जोर से रोने लगता और काफी चिड़चिड़ा हो जाता।




लोगों ने दी अलग-अलग राय image

डॉक्टर आगे बताते हैं कि बच्चे का ऐसा व्यवहार देखकर बेबी की मां भी घबरा गई थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर बच्चे को हो क्या रहा है। बच्चों के डॉक्टर आगे कहते हैं कि मां ने बताया कि उन्हें अपने आसपास के लोगों से इस बारे में बात की, तो उसे अलग-अलग तरह की राय मिलने लगी।




क्लस्टर फीडिंग की थी समस्या image

डॉक्टर पवन बताते हैं कि बच्चे की इस स्थिति को क्लस्टर फीडिंग (Cluster Feeding) कहा जाता है। ऐसे में बच्चा तीन दिन का, तीन हफ्ते का या फिर तीन महीने का होता है तब उसका विकास बहुत तेजी से हो रहा होता है। ऐसे समय में बच्चे की दूध की जरूरत अचानक बढ़ जाती है। इसी कारण बच्चा खासकर शाम और रात के समय बार-बार दूध मांगता है या लंबे समय तक ब्रेस्टफीड करता है।




मां की बॉडी होती है तैयार image

डॉक्टर आगे बताते हैं कि यह एक प्रोसेस होता है जिसमें बच्चा अपनी मां की बॉडी को तैयार करता है कि ज्यादा से ज्यादा मिल्क प्रोड्यूस हो सके और उस बच्चे की दूध की जरूरत पूरी हो सके। इसलिए इसे लेकर घबराएं नहीं।




यहां देखिए पूरा वीडियो ​


मां इन बातों का रखें ध्यान image



डॉक्टर पवन मंडाविया कहते हैं कि इस दौरान सबसे पहले, मां को अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हेल्दी डाइट लें और दिनभर में भरपूर पानी पिएं। जब भी दिन में थोड़ा भी समय मिले, नींद पूरी करें, ताकि आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सकें। इससे आप फिट रहेंगी और साथ ही बच्चों को आराम से फीड करा सकेंगी। साथ ही, इस दौरान फॉर्मूला मिल्क देने से बचें।



डिस्क्लेमर: लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह इंस्टाग्राम रील पर आधारित है। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।



Loving Newspoint? Download the app now