Next Story
Newszop

खिड़की-दरवाजों पर पानी की थैली क्यों टांग रहे लोग? दीप्ति कपूर ने खोला बड़ा राज, वजह बचा लेगी पैसा

Send Push
सोशल मीडिया की दुनिया कुछ अजीब दिखाना आज के समय में कोई नई बात नहीं है। यहां तक कि कुछ वायरल हैक तो सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर इनका क्या ही काम है। हालांकि बहुत से हैक्स और ट्रिक काम की भी होती है, जो देखने में भले ही अजीब लगे लेकिन आजमाने पर उनके असर दिखता है।

अब क्या आपने कभी लोगों को अपनी खिड़की या दरवाजे पर पानी और एल्युमिनियम फॉइल की बॉल वाली थैली लटकाते देखा है। दरअसल ये ट्रिक आजकल वायरल हो रही है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिरी ऐसा क्यों है। तो कटेंट क्रिएटर दीप्ति कपूर ने राज खोलते हुए बताया कि यह मच्छर-मक्खी भगान के काम आती है, वो कैसे चलिए आपको डिटेल में बताते हैं।
सबसे पहले जानें क्या है ट्रिक image

इस ट्रिक को आजमाने के लिए आपको एक ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक बैग, एल्युमिनियम फॉयल पेपर और पानी की जरूरत होगी। सबसे पहले फॉइल पेपर की छोटी-छोटी गेंद बना लीजिए। अब प्लास्टिक बैग को आधा भरें और उसमें फॉइल पेपर की गेंद डाल दें। अब इसे बाँधकर कहीं भी टांग दीजिए।


कैसे काम करती है ट्रिक image

दरअसल दावा किया जा रहा है कि पानी और एल्युमिनियम फॉयल के मिक्‍सर से रिफलेक्‍शन होता है जो मक्खियों और मच्छरों को भ्रमित कर देता है। जिससे वे उस क्षेत्र से दूर भागते हैं। यह तरकीब खास तौर पर मक्खियों और मच्छरों को शिकार बनाती है, क्योंकि ये कीड़े कई आंखों से देखते हैं।


कैसे भाग सकते हैं मच्छर-मक्खी image

दरअसल जब सूरज की रोशनी या कोई अन्य प्रकाश स्रोत पानी से भरे बैग और उसमें मौजूद फॉइल पेपर की गेंदों से टकराता है, तो रोशनी चारों ओर रिफलेक्ट होती है। कहा जाता है कि फॉइल से रिफलेक्ट होने वाली चमकीली रोशनी मच्छर-मक्खी की आंखों को परेशान करती है, जिससे वे उस जगह से दूर भागते हैं।


दीप्ति कपूर ने खोला राज​


क्या सिद्ध हो चुका ये दावा image

हालांकि इस बात का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि पानी से भरे बैग में फॉइल पेपर की गेंदें लटकाने से मच्छर या मक्खियां दूर भागती हैं। यह तरीका मुख्य रूप से दावों और घरेलू नुस्खों पर आधारित है। हालांकि कीटों की आंखें, स्पेशली मक्खियों की कंपाउंड आईज होती हैं, जो उन्हें बहुत तेजी से हिलने वाली चीजों को देखने में मदद करती हैं। चमकीली रोशनी उन्हें परेशान कर सकती है, लेकिन यह उन्हें हमेशा के लिए दूर रखेगी, इसका कोई प्रमाण नहीं है।


क्या इस्तेमाल करना चाहिए ये तरीका image

अगर यह तरीका थोड़ा बहुत काम भी करता है, तो कीट कुछ समय बाद इसके आदी हो सकते हैं और भ्रमित होना बंद कर सकते हैं। लेकिन यह भी नहीं कह सकते कि तरीका पूरी तरह से बेकार है। जैसा कि कटेंट क्रिएटर दीप्ति का दावा है कि इससे मच्छर-मक्खी भाग सकते हैं तो यह पर्सनल एक्सपीरियंस पर भी आधारित है और बहुत सस्ता है तो ट्राई करके देख सकते हैं। जो, आतंक फैलाने वाले मच्छर भगाने के लिए असरदार और सस्ता तरीका साबित हो सकता है।





डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now