Next Story
Newszop

पापा को लिपस्टिक तक बर्दाश्त नहीं और बेटी बनी मिस यूनिवर्स राजस्थान, लहंगा पहनकर रानी- सी लगीं शीना पराशर

Send Push
बहुत- सी लड़कियां बड़े होकर कुछ और करना चाहती हैं। पर उनके पेरेंट्स उन्हें किसी को फील्ड पर फोकस करना के लिए कहते हैं। राज्सथान की शीना पराशर की भी यही कहानी है। रिपोर्ट के मुताबिक, शीना के पापा उन्हें खिलाड़ी बनाना चाहते थे। लिपस्टिक तक उन्हें पसंद नहीं थी। लेकिन शीना ने वही किया जो उनके दिल ने कहा।


फैशन मॉडल शीना हाल ही में मिस यूनिवर्स राजस्थान बनी हैं। और, इससे पहले वो मिस एलीट वर्ल्ड इंडिया 2024 जैसे पेजेंट में भी हिस्सा ले चुकी हैं। शीना का ड्रेसिंग सेंस बहुत दमदार है। और, इस बार उन्होंने ड्रेस- स्कर्ट छोड़कर लहंगा डाल देसी लुक में खूबसूरती दिखाई है। भारतीय पहनावे में शीना की अंदाज किसी अप्सरा जैसा नजर आया। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@sheena_parashar)

लहंगे में दिखाया देसी लुक image

शीना ने राजस्थानी ठाठ दिखाने के लिए वेस्टर्न कपड़ों को रफा- दफा कर दिया है। और, सुंदर- सा लहंगा पहनकर देसी लुक दिखाती नजर आ रही हैं। लहंगे का ब्लू कलर और उस पर ऐड ग्रीन शेड हसीना के अटायर को यूनिक टच दे रही है। साथ ही उनकी जूलरी ने भी ध्यान खींचा, जिससे लुक की ब्यूटी एन्हांस हो गई।


कैसा है ब्लाउज का डिजाइन? image

शीना के ब्लाउज की स्वीटहार्ट नेकलाइन है, जिससे लुक दमदार बना। साथ ही ब्लाउज की स्लीव्स पर फूलों वाली एम्ब्रॉयडरी भी हुई सुंदर दिख रही है। हसीना के ब्लू ब्लाउज पर वाइट पोल्का डॉट पैटर्न बने हैं। साथ ही ग्रीन फैब्रिक और गोल्ड लेस जोड़कर लुक की ब्यूटी एन्हांस की गई। शीना के ब्लाउज की फिटिंग भी बढ़िया नजर आई, जिससे उनका फिगर एन्हांस हुआ।



लहंगा दिखा बहुत ही सुंदर image

ब्लाउज की तरह शीना का लहंगा भी बहुत सुंदर नजर आया। लहंगे का ग्रीन और ब्लू कलर वाइब्रेंट नजर आ रहा है। साथ ही वाइट डॉट वाले पैटर्न भी अटायर को अट्रैक्टिव बना गए। लहंगे पर छोटे- छोटे फूल वाली गोल्ड एम्ब्रॉयडरी हुई नजर आई। जबकि बॉर्डर पर बारीक डीटेलिंग देखने के लिए मिली। लहंगे की फ्लेयर्ड भी शीना के लुक में वॉल्यूम ऐड कर रही है।


मैचिंग दुपट्टा किया पेयर image

लहंगे वाले लुक में चार- चांद लगाने के लिए शीना ने साथ में पेयर किया मैचिंग दुपट्टा। जिसपर लहंगे के तरह फूल वाले पैटर्न बने नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉर्डर पर भी बारीक वर्क हुआ सुंदर नजर आया। दुपट्टे को सबसे हटकर दिखाने के लिए इस पर किरण लेस भी जोड़ी गई है। ऐसे दुपट्टे लुक में चार- चांद लगा देते हैं।


जूलरी भी कुछ कम नहीं दिखी image

अब आप शीना की जूलरी के बारे में भी जान लीजिए। वो स्टेटमेंट नेकलेस पहनी दिख रही हैं, जिसपर लगे ब्लू स्टोन अटायर के साथ परफेक्ट ट्यून कर रहे हैं। नेकलेस की चमक हसीना के अटायर को भी हाइलाइट कर रही है। जबकि शीना ने इयररिंग्स भी मैचिंगपहनकर लुक को और अट्रैक्टिव बना लिया। स्क्वायर शेप वाले इयररिंग्स परफेक्ट नजर आए।


देसी गर्ल बनकर छाईं हसीना image

शीना के लुक ने बता दिया कि भारतीय पहनावे में जो बात है, वो किसी और पहनावे में नहीं है। ट्रेडिशनल लुक में हसीना स्टाइलिश भी नजर आईं। इस तरह के लहंगे शादी और प्री वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट रहते हैं।







वैसे शीना ने कोई पहली बार दमदार ड्रेसिंग सेंस नहीं दिखाया। आप हसीना की जितनी भी फोटोज देखेंगे, वो हर बार कुछ यूनिक पहनी ही नजर आएंगी।

Loving Newspoint? Download the app now