Next Story
Newszop

अरे अरे...आशीर्वाद देते देते दुल्हन को ही धक्किया ले गया बाराती, लोग बोले- बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है!

Send Push
दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, लेकिन दुल्हन को यूं गिराना अच्छा लगता है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स के दिमाग में भी यहीं सवाल आ रहा होगा। दरअसल, शादी की इस वीडियो में देखने को मिलता है कि दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए एक बंदा उसे नीचे गिरा देता है। इस Reel पर यूजर्स मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जहां ज्यादातर लोगों का यह वीडियो मजेदार लग रहा है और कुछ लोग तो शादी में आए उस बंदे की ही मौज लेते नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि दुल्हन के लिए अब यह मोमेंट उसकी लाइफ के सबसे खतरनाक मोमेंट्स में शामिल हो गया होगा। Reel को अपलोड होने के महज 10 घंटे में ही आधा करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
अरे, अरे, अरे… image

दुल्हा और दुल्हन इस वीडियो में बड़ी ही चैन के साथ वरमाला के बाद आशीर्वाद लेने बैठे होते हैं। लेकिन रिश्तेदारों का कहां ठंड है, तीन यारों या भाइयों का जोड़ा आता है और तेजी में पैसे उड़ाकर जा रहा होता है। 3 में से 2 बंदे तो सफलतापूर्वक आशीर्वाद देकर निकल जाते हैं। लेकिन तीसरा बंदा दुल्हन के सोफा पर हाथ रखकर थोड़ा-सा सहारा क्या लेता है।

हाय रे खराब किस्मत! दुल्हन का सोफा तुरंत स्टेज से पीछे की ओर नीचे गिर जाता है। जिससे दुल्हन और वह बंदा दोनों एक साथ ही बगल-बगल गिर जाते हैं। करीब 7 सेकंड की यह छोटी-सी क्लिप तो इसी के साथ खत्म हो जाती है। लेकिन दुल्हा अब उस बंदे को अब कभी दिल से माफ नहीं कर पाएंगा।


आधे दिन में आधा करोड़ व्यूज..
​​Instagram पर इस Reel को @iiiimohit नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसे महज कुछ घंटों में ही 66 लाख के ऊपर व्यूज और 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 1400 से अधिक लाइक्स आए हैं।
बहुत दुख के साथ हंसना पड़ रहा है… image

शादी की इस Reel को देखने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में यूजर्स दुल्हन को धक्का मारने वाले बंदे की खराब किस्मत को दोष दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने कहा कि सब लोग डेकोरेशन वाले को ढूंढ रहे है। तीसरे यूजर ने लिखा कि पता नहीं लोग कहां से पी पा के आ जाते हैं। चौथे यूजर ने बोला कि हमला अचानक हुआ।

Loving Newspoint? Download the app now