नई दिल्ली: मानसून का इंतजार कर रही राजधानी में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। हालांकि, यह बारिश उमस भरी गर्मी को शांत करने वाली नहीं रही। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के बावजूद तापमान बढ़ गया। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि मानसून दिल्ली के करीब पहुंच चुका है। अब किसी भी दिन जोरदार बारिश के साथ दिल्ली में मानसून की एंट्री होगी।
बीते दिन सुबह से ही तेज गर्मी थी। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 37.3 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 56 से 84 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। दोपहर के समय सफदरजंग में 1.2 एमएम, आया नगर में 1.2 एमएम, रिज में 6.2 एमएम, पूसा में 0.5 एमएम, मंगेशपुर में 0.5 एमएम और गुरुग्राम में 3.5 एमएम बारिश हुई।
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादलमौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छाए रहेंगे। मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। 23 जून को बादल छाए रहेंगे। मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 24 से 27 जून तक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री तक रह सकता है।
इन राज्यों को भी करेगा कवरमानसून आज या कल तक दिल्ली में दस्तक दे सकता है। आईएमडी के अनुसार स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। बादल छाए हुए हैं, हवाओं में बारिश के लिए पर्याप्त नमी है। मॉनसून दिल्ली के किनारे तक पहुंच भी चुका है। अब सिर्फ बारिश का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। अगले 48 घंटे में मॉनसून दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बचे हुए हिस्से को भी कवर कर लेगा।