Next Story
Newszop

Rajasthan: 9 एसडीएम के तबादले, 6 को सीमावर्ती जिलों में भेजा; 100 से ज्यादा अफसरों को मिली नई जिम्मेदारियां

Send Push
जयपुरः राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में तनाव की स्थितियों को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के रिक्त पदों को तेजी से भरा जा रहा है। बाड़मेर और जैसलमेर सहित अन्य सीमावर्ती जिलों में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए तबादलों पर लगे प्रतिबंध को खोल दिया गया। राज्य सरकार ने 9 उपखंड अधिकारियों (आरएएस) की तबादला सूची जारी की। इन 9 में से 6 अफसरों को सीमावर्ती इलाकों में लगाया गया है। साथ ही डीएलबी और राजस्व मंडल में भी सौ से ज्यादा ट्रांसफर हुए। सभी में सीमावर्ती जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई। जानिए किन आरएएस अफसरों को लगाया सीमावर्ती जिलों में कुल आठ आरएएस अफसरों में से 6 अफसरों को सीमावर्ती जिलों में तैनात किया गया है। बॉर्डर एरिया के 5 उपखंड रिक्त थे जहां नए एसडीएम लगाए गए हैं। मनोज कुमार मीणा को घड़साना (गंगानगर), महेश चंद्र मान को भनियाना (जैसलमेर), संदीप चौधरी को बज्जू (बीकानेर), भरतराज गुर्जर को फतेहगढ (जैसलमेर) और रामलाल मीणा को गडरी रोड (जालोर) एसडीएम लगाया गया है। पोकरण और मूंडवा एसडीओ के एक दूसरे की जगह लगाया। पोकरण एसडीएम प्रभजोत गिल का तबादला करके मूंडवा एसडीएम लगाया है, जबकि लाखाराम को मूंडवा से पोकरण एसडीएम के पद पर पोस्टिंग दी गई है। कुणाल राहड़ को सहायक कलेक्टर मुख्यालय सीकर से एसडीएम बीकानेर उत्तर के पद पर लगाया है जबकि कविता गोदारा को एसडीएम बीकानेर उत्तर से सहायक कलेक्टर मुख्यालय सीकर के पद पर पोस्टिंग दी गई है। 100 से ज्यादा अधिकारियों कर्मचारियों को दी जिम्मेदारियां राजस्व विभाग ने भी ट्रांसफर लिस्ट जारी है। कुल 99 अधिकारियों को ट्रांसफर करके सीमावर्ती जिलों में लगाया गया। इनमें तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल हैं। उधर स्वायत्त शासन विभाग ने भी 18 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की। इसमें आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी, राजस्व अधिकारी, कर निर्धारक और अग्निशमन अधिकारी शामिल हैं। सभी को सीमावर्ती जिलों में पदस्थापित किया गया है।
Loving Newspoint? Download the app now