सागर: एनाकोंडा जैसे विशाल अजगर को शिकार का लालच भारी पड़ गया! भूखे अजगर ने एक हिरण को निगल तो लिया, लेकिन पचा नहीं पाया। हिरण उसके पेट में फंस गया। करीब तीन घंटे तक अजगर तालाब किनारे बेदम पसरा रहा। बाद में सर्प मित्र और वन विभाग ने उसे लोट-पोट कर हिरण को बाहर निकाला।
एमपी के सागर जिले के जगथर गांव में एक करीब 15 फीट लंबे भारी-भरकम अजगर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि वह पस्त पड़ गया और इंसानों की मदद से जान बच सकी। दरअसल गांव के तालाब के पास गांव वालों को एक विशाल अजगर बेदम सा पड़ा दिखा था। उसका पेट गुब्बारे की तरह फूला था। लोग उसे देखकर हक्का-बक्का रह गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। करीब तीन घंटे तक जब वह कहीं नहीं सरका तो लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर बुलाया था। सर्प मित्र सनी पाण्डेय को भी बुलाया गया।
दो घंटे बाद अजगर को मिली राहत
सर्प मित्र और वन विभाग को समझ आया कि हिरण की हड्डियों के कारण सांप उसे बाहर नहीं उगल पा रहा है। कहीं हड्डियां फंस रही हैं। सर्पमित्र ने अजगर का मुंह पकड़ा और वन विभाग के लोगों ने उसे लोट-पोट कर स्थिति को सुधारा तो चंद मिनटों में हिरन निगल दिया। अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

You may also like
मोदी सरकार का धमाकेदार ऑफर: घर बनाने के लिए मिलेंगे 25 लाख, पति-पत्नी को डबल फायदा!.!,
60 साल के BJP पार्षद पर लगाए जबरन निकाह के दबाव के आरोप, फिर उसी के साथ बाइक पर बैठकर रवाना हुई 25 साल की लड़की, नेताजी बोले-ये तो मेरी पत्नी!,
'मैं CM बनूं, तो गलत क्या है', चिराग पासवान ने कह दी मन की बात, छिन जाएगी नीतीश की कुर्सी ?,
बिहार में 1481 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म,
यूपी में ये हाईवे सड़क बनेगा 6 लेन, लोगों को बड़ी खुशखबरी!,