Next Story
Newszop

करियर राशिफल 15 सितंबर 2025 : सोमवार को वेशी योग में मेष, कर्क समेत 5 राशियां बनेंगी मालामाल, महादेव चमकाएंगे किस्मत, देखें कल का करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal : 15 सितंबर, सोमवार के दिन वेशी योग का शुभ संयोग बन रहा है। सूर्य से द्वितीय भाव में बुध के होने से यह अनुपम योग बनेगा जिसमें भगवान शिव मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे। समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र का वातावरण सुखद रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा और रचनात्मक कार्यों से भी खूब मुनाफा कमाएंगे। नए प्रोजोक्ट सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और जीवन में दोगुनी तरक्की हासिल होगी। धन लाभ के शुभ योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी। बिजनेस में जोखिम उठाने से लाभ मिलेगा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक कल का करियर राशिफल
मेष राशि करियर राशिफल : समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान image

नौकरी और व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है और समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस में कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ कमाने के मौके मिलेंगे और निवेशों से भी मुनाफा होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।


वृषभ राशि करियर राशिफल : योजनाएं होंगी सफल image

व्यवसाय के क्षेत्र में आप नई योजनाएं बना सकते हैं और कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। अगर किसी कानूनी मामले में फंसे थे तो अब आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। स्थान परिवर्तन की योजना भी सफल रहेगी और आपको पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के लिए कार्यस्थल का वातावरण अनुकूल बना रहेगा और आपको साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।


मिथुन राशि करियर राशिफल : रचनात्मक कार्यों में रहेगी रुचि image

कार्यक्षेत्र में आप रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं और इन्हीं से जुड़े कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आपको वही काम करने को मिलेगा, जिसे करने में आपको ज्यादा अच्छा महसूस होता है। इससे मूड बेहतर होगा और तनाव भी कम होगा। व्यापार के मामले में आपके दिमाग में नई योजनाएं आ सकती हैं और किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा।


कर्क राशि करियर राशिफल : सहकर्मियों का मिलेगा सहयोग image

दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप जो भी काम पूरी मेहनत और लगने के साथ करेंगे उसमें सफलता जरूर प्राप्त होगी। अधूरे काम समय पर पूरे होंगे और कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती हैं। नौकरी करने वालों को ऑफिस में अपेक्षित माहौल देखने को मिलेगा। सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।


सिंह राशि करियर राशिफल : कार्यक्षेत्र में रहें सतर्क image

कामकाज के सिलसिले में आप पूरा समय व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी या विरोधी जरूरी कामों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य रखना होगा और सतर्कता के साथ कोई भी काम करना होगा। नौकरी करने वालों का दिन मिलाजुला रहेगा और सोच-समझकर निवेश करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।


कन्या राशि करियर राशिफल : बहस और विवादों से बचें image

कार्यक्षेत्र में आपको कोई भी बात सोच-समझकर बोलनी होगी, अन्यथा आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। आसपास के लोगों से बहस या विवाद में पड़ने से बचें। इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखकर आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोजेक्ट में लगे रहना लाभकारी सिद्ध होगा। इससे समय के साथ स्थिति बेहतर होती जाएगी और तनाव भी कम होगा।


तुला राशि करियर राशिफल : नए प्रोजक्ट पर काम होगा शुरू image

आर्थिक मामलों में दिन लाभकारक सिद्ध होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। अगर कार्यक्षेत्र में कोई विवाद या समस्या चल रही थी तो अब वह दूर हो जाएगी। जिससे आपका तनाव कम होगा। व्यापार के मामले में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है और निवेशों से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। लेकिन जमीन से जुड़े कार्यों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


वृश्चिक राशि करियर राशिफल : दिनभर लाभ कमाने के मिलेंगे अवसर image

दिन बेहतरीन रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आपको दिनभर लाभ कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन इसके लिए प्रयास करते रहना जरूरी होगा। नौकरी करने वालों को कुछ बदलावों से लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं, व्यापार के मामले में भी कुछ नया करने से आपको भविष्य में मुनाफा मिल सकता है। जिससे कारोबार का विस्तार होगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।


धनु राशि करियर राशिफल : मिश्रित फलदायक रहेगा दिन image

कार्यक्षेत्र में आपको कुछ मामलों में सावधान और सतर्क रहना जरूरी होगा, अन्यथा किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, बिजनेस के मामले में अगर आप थोड़ा सा जोखिम उठा लें, तो इससे बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में नए काम को शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको इस समय कुछ पैसों की आवश्यकता पड़ सकता है।


मकर राशि करियर राशिफल : साझेदारी में व्यापार से होगा लाभ image

कामकाज के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। वहीं, व्यापार में साझेदारी में किए गए किसी कार्य से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने जरूरी होंगे। जल्दबाजी से काम खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियमों का ध्यान रखने से स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लेकिन कई काम एक साथ हाथ में आने से थोड़ी उलझन हो सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now