Next Story
Newszop

क्या आप भी आंखों को बार-बार धोते हैं? हो सकते हैं 3 नुकसान, जानिए आंखों को धोने का सही समय

Send Push
आंखें हमारे शरीर का एक बेहद नाजुक और महत्वपूर्ण अंग हैं। जिन्हें स्वस्थ रखने से आप आंखों से जुड़ी कई सारी समस्याओं से बच सकते हैं। लेकिन अगर आप दिनभर मोबाइल पर लगे रहते हैं या फिर काम के सिलसिले में स्क्रीन के आगे समय बिताते हैं तो इससे आंखों पर निगेविट असर पड़ सकता है।

इससे आंखों पर जल्दी चश्मा चढ़ सकता है या लालिमा, खुजली और स्ट्रेन जैसी भी समस्याएं हो सकती हैं। अक्सर स्क्रीन के आगे घंटों बैठे रहने के चलते आंखों में होने वाली जलन को खत्म करने के लिए लोग अपनी आंखों को पानी से बार-बार धोते रहते हैं।

आपने कई लोगों को भी ये कहते सुना होगा कि बार-बार आंखें धोने से जलन खत्म होती है और आंखों को ठंडक मिलती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ये बिल्कुल भी सही तरीका नहीं है। यानी पानी से बार-बार आंखों को धोने से फायदा नहीं बल्कि कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

Photos- Freepik
क्या आंखों को बार-बार पानी से धोना चाहिए? image

अधिकतर लोगों का मानना होता है किआंखों को पानी से धोने से आंखें को साफ होती हैं और उनसे धूल/गंदगी हटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा ऐसा करने से गर्म मौसम में आंखों को ताजगी और ठंडक महसूस होती है। लेकिन एक्सपर्ट्स ऐसा न करने की सलाह देते हैं।


पानी से आंखों को क्यों नुकसान पहुंचाता है image

ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि टीयर फ्लूइड यानी आंसू द्रव में आंख की सतह के लिए अनुकूल एक विशेष संरचना होती है। आंखों में पानी डालने से इसका पीएच,ऑस्मोलेरिटी,एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टी आदि खराब हो जाते हैं।


इंफेक्शन का बढ़ता है खतरा image

वहीं, टैप वाटर या वॉश बेसिन में आने वाले पानी में गंभीर प्रकृति के बैक्टीरिया,फंगस,परजीवी आदि हो सकते हैं। इसमें अन्य अशुद्धियाँ भी हो सकती हैं। जिससे आई इंफेक्शन या इरीटेशन का खतरा हो सकता है।


आंखों में हो सकती है इरीटेशन image

अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थमोलॉजी की रिपोर्ट में बताया गया है कि टैप वाटर में सामान्य ह्यूमन टिशू और आंसुओं की तुलना में कम नमक होता है और यह नेत्र सतह के लिए बहुत परेशान करने वाला हो सकता है। यहां तक कि सतह की कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचा सकता है।


आंखों में होती है ये सुपर पावर image

अगर आप चिंतित हैं कि फिर गर्मियों के दौरान आंखों को साफ कैसे रखा जाए तो Lybrate के मुताबिक,आंखें हर मिनट पलक झपकते समय आंसू विनिमय के माध्यम से खुद को साफ करती हैं,जो प्रति मिनट लगभग 12-16 बार होता है। इसलिए अतिरिक्त सफाई की कोई जरुरत नहीं होती है।


किस सिचुएशन में धोएं आंखें? image

जब कोई केमिकल आंखों में गिर जाए तोआंख को खूब पानी से धोना चाहिए। इस स्थिति में डॉक्टर से परामर्श करने से पहले ही प्रभावित आंख को खूब पानी से धो लें। वहीं, अगर आपको गर्मी के दौरान ठंडक महसूस करनी है तो हमेशा आंखें बंद करके चेहरा साफ किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now