मॉस्को: रूस के प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में सिर्फ एक घंटे के भीतर पांच बार भूकंप के झटके आए हैं। इन भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने रविवार को समुद्र में भूकंप आने के बाद रूस के कामचातका प्रायद्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। रूस में रविवार को आए भूकंप के झटकों में से सबसे तेज झटके की तीव्रता 7.4 मापी गई है।
रूस के सबसे बड़े भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर के 144 किलोमीटर पूर्व में 20 किलोमीटर की गहराई में था। इस शहर की आबादी 1,80,000 है। इससे कुछ मिनट पहले नजदीकी इलाके में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके अलावा तीन और झटके महसूस किए गए। भूकंप से फिलहाल जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

You may also like
झारखंड के धान रोपाई का 'उत्सव' परवान पर, 'कादो-कीचड़ भरे' खेतों में उतर रहे मंत्री, विधायक और अफसर
क्या आपके बाल भी गिर रहे हैं? जानें इसके कारण और समाधान!
सैयारा: एक दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी और अन्य बॉलीवुड फिल्में
श्रीलंका सीरीज के लिए भारत के दो नए कप्तान घोषित
आपने अपने बच्चों के लिए वोट नहीं दिया, इसलिए आपके बच्चे गुजरात में जाकर फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहे : प्रशांत किशोर