प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले में कहा है कि लिव इन संबंधों की अवधारणा, भारतीय मध्यम वर्गीय समाज में तय नियमों के खिलाफ है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने शादी का झूठा बहाना बनाकर एक लड़की का यौन शोषण करने के आरोपी एक व्यक्ति को जमानत देते हुए यह टिप्पणी की।
उक्त आदेश पारित करते हुए हाई कोर्ट ने अदालतों में इस तरह के बढ़ते मामलों पर नाखुशी जाहिर की। हाई कोर्ट ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के लिवइन संबंधों को वैध ठहराए जाने के बाद अदालतों में ऐसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है। अदालत में ये मामले इसलिए आ रहे हैं क्योंकि लिवइन संबंध की अवधारणा भारतीय मध्यम वर्गीय समाज में तय नियमों के खिलाफ है।
हाई कोर्ट ने कहा कि लिव इन संबंधों से महिलाओं को अपेक्षाकृत अधिक नुकसान है। इस तरह के संबंध खत्म होने के बाद पुरुष कहीं भी जा सकते हैं और विवाह तक कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए जीवन साथी तलाशना मुश्किल हो जाता है।
हाई कोर्ट ने 24 जून को दिए अपने निर्णय में शाने आलम नाम के आरोपी को जमानत दे दी जिसके खिलाफ शादी का बहाना बनाकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप थे। उस पर बीएनएस और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि याचिकाकर्ता के खिलाफ शादी का झूठा बहाना बनाकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, लेकिन लड़की याचिकाकर्ता के साथ कई स्थानों पर गई। याचिकाकर्ता 22 फरवरी, 2025 से जेल में बंद है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
वहीं दूसरी ओर, सरकारी वकील ने कहा कि आरोपी के कृत्य से लड़की का पूरा जीवन बर्बाद हो गया है और कोई भी उससे शादी करने का इच्छुक नहीं है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने कहा कि लिव इन संबंध की अवधारणा युवा पीढ़ी को काफी आकर्षित करती है, लेकिन इसके बाद के प्रभावों को मौजूदा केस जैसे मामलों में देखा जा सकता है।
उक्त आदेश पारित करते हुए हाई कोर्ट ने अदालतों में इस तरह के बढ़ते मामलों पर नाखुशी जाहिर की। हाई कोर्ट ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के लिवइन संबंधों को वैध ठहराए जाने के बाद अदालतों में ऐसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है। अदालत में ये मामले इसलिए आ रहे हैं क्योंकि लिवइन संबंध की अवधारणा भारतीय मध्यम वर्गीय समाज में तय नियमों के खिलाफ है।
हाई कोर्ट ने कहा कि लिव इन संबंधों से महिलाओं को अपेक्षाकृत अधिक नुकसान है। इस तरह के संबंध खत्म होने के बाद पुरुष कहीं भी जा सकते हैं और विवाह तक कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए जीवन साथी तलाशना मुश्किल हो जाता है।
हाई कोर्ट ने 24 जून को दिए अपने निर्णय में शाने आलम नाम के आरोपी को जमानत दे दी जिसके खिलाफ शादी का बहाना बनाकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप थे। उस पर बीएनएस और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वहीं दूसरी ओर, सरकारी वकील ने कहा कि आरोपी के कृत्य से लड़की का पूरा जीवन बर्बाद हो गया है और कोई भी उससे शादी करने का इच्छुक नहीं है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने कहा कि लिव इन संबंध की अवधारणा युवा पीढ़ी को काफी आकर्षित करती है, लेकिन इसके बाद के प्रभावों को मौजूदा केस जैसे मामलों में देखा जा सकता है।
You may also like
छोटे बच्चों के कान छिदवाने से पहले डॉक्टर से जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
पंजाब में पाकिस्तान से बब्बर खासला का नेटवर्क पसार रहा पांव, नाबालिग टारगेट, जानें कैसे हुआ खुलासा
Petrol Diesel Price: जाने देश के महानगरों सहित आज राजस्थान में क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल का
पीएम किसान सम्मान निधि के पैसों के साथ 60 की उम्र के बाद 3000 रुपये पेंशन, जानें ये कमाल की स्कीम
पत्नी की चिंता: पति के धार्मिक वीडियो देखने की आदत से परेशान