आज का मौसम 12 नवंबर 2025, नई दिल्ली: देश में बारिश के खत्म होते ही अब ठंड ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिणी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगादिल्ली में आज यानी 12 नवंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय न्यूनतम तापमान गिर सकता है और 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी बढ़ा रहेगा, जिससे लोगों को मास्क पहनने की जरूरत पड़ सकती है।
जानें, आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगायूपी में 12 नवंबर से सुबह और शाम के समय 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। लखनऊ में 12 नवंबर को अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय ठंड का ज्यादा एहसास होगा।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगाउत्तराखंड में 12 नवंबर को कुछ इलाकों में बर्फीली हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। नैनीताल, रुद्र प्रयाग में ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

You may also like

दिल्ली धमाके के बाद दहशत में चांदनी चौक... बंद दुकानें, सूनी सड़कें और गूंजते सायरन

'सारी फोटो अच्छी नहीं बनाता जेमिनी नैनो बनाना', दूर होगी आपकी ये शिकायत, आ रहा Nano Banana 2.0

लाडली बहना योजना पर बड़ा अपडेट, नाम बदलकर हो सकता है 'देवी सुभद्रा योजना', पहली बार खाते में पहुंचेंगे 1500 रुपए

Dr Shaheen Shahid Arrest: शाहीन डॉक्टर से कैसी बनी आतंकी? ATS ने खुले कई बड़े राज

Balaghat: दिन दहाड़े बिच चौराहे पर युवती की गला रेतकर हत्या, बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग, मंजर देख...