नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। एशिया कप 2025 में भी भारत ने जितना हो सकता था, उतना पाकिस्तान का विरोध किया। पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया, मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं ली। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम ने भारत से मैच के दौरान गलत इशारे किए।
मोहसिन नकवी ने अब तक भारत को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं सौंपी है। इन सब चीजों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों देशों के बीच कितना तनाव है। हालांकि, इस सब के बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी फैंस भारत की महिला वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मना रहे हैं।
पाकिस्तानी फैंस ने गाया भारत का राष्ट्रगान
सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी फैन ने वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह अपने परिवार के साथ हैं। उस वीडियो में वह दिल पर हाथ रखकर पूरे जोश के साथ भारत का राष्ट्रगान गा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके पास खड़ी बच्चियां और एक बुजुर्ग शख्स भी राष्ट्रगान गा रहा है। भारतीय महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर पाकिस्तानी फैंस कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। वे इतने पर ही नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने केक भी काटा। इसकी वीडियो भी सामने आ रही है।
भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता महिला वर्ल्ड कप
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। यह खिताबी मुकाबला भारत ने 52 रन से अपने नाम कर लिया। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 299 रन का टारगेट साउथ अफ्रीका को दिया था। साउथ अफ्रीका हालांकि 246 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

You may also like

किशोर श्रमिकों की नियुक्ति पर श्रम विभाग की सख्ती, नोएडा की दो कंपनियों को नोटिस जारी

Sofia Ansari Sexy Video : गुजराती गर्ल ने स्टेज पर दिखाया हुस्न का जलवा, वीडियो उड़ा देगा होश

तेज आर्थिक विकास के लिए सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण महत्वपूर्ण है: एलजी मनोज सिन्हा

दिव्यांगजन अब ऑनलाइन पा सकेंगे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का लाभ

इविवि : दो दिवसीय कार्यशाला में छात्रों को मिली वित्तीय जागरूकता की सीख