मॉस्को: रूस के सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी सर्गेई शोइगु ने गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की है। मॉस्को में हुई इस बैठक में शोइगु ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया है। शोइगु ने कहा कि भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना रूस के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने डोवाल के साथ मुलाकात के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी संदेश देने की कोशिश की है।
पूर्व में रूस के रक्षा मंत्री रह चुके शोइगु ने डोभाल से बैठक के दौरान अमेरिका के मुकाबले में एक नई व्यवस्था तैयार करने का संकेत दिया। उन्होंने भारत के साथ अपने देश के मजबूत मैत्री संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि एक नई, निष्पक्ष और टिकाऊ विश्व व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
एनएसए अजित डोभाल ने मॉस्को में शोइगु के साथ बैठक में दोनों देशों को भरोसेमंद सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बारे में जानकर उत्साहित हैं। इसकी तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं और जल्दी ही ऐलान किया जाएगा।

You may also like
आलू अर्जुन का मुंबई में परिवार के साथ खास समय
Mickey 17: डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध, जानें कहानी और कास्ट
जैकब एलोर्डी और ओलिविया जेड जियानुल्ली का ब्रेकअप: चार साल का रिश्ता खत्म
राजस्थान: जालोर की सुनीता ने रचा जॉर्जिया में इतिहास, इस प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
इतिहास: 83 साल पहले शुरू हुआ था 'भारत छोड़ो आंदोलन', टूटने लगी थीं गुलामी की जंजीरें