मनीष सिंह, नोएडा: नोएडा के पर्थला फ्लाईओवर के पास रविवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। गाजियाबाद से नोएडा होते हुए फरीदाबाद जाने वाले FNG फ्लाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। ऐक्सिडेंट के बाद कई लोग पुल से नीचे गिर गए हैं। दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजूद पुलिसबल ने तत्काल बचाव कार्य किया।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सोरखा के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी पुल से नीचे गिर गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलने पर 113 थाने के एसएचओ और पुलिस टीम पहुंची। ऐम्बुलेंस भी कुछ ही देर में आ गई।
FNG पुल पर पार्थला बहलोलपुर के पास आज शाम लगभग 5 बजे बिसरख हनुमान मंदिर की तरफ से मेरे 300 मीटर आगे चल रहा छोटा हाथी हादसे का शिकार हो गया। इसमें लगभग 20 ढोल बजाने वाले, कई छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। पुल के ऊपर घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित छोटा हाथी पलट गया। कई लोग पुल पर उछलकर गिर पड़े। वहीं 4 से 6 लोग पुल से नीचे गिर गए।
(यह खबर अपडेट हो रही है)

You may also like

चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

मंदसौरः पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर तीन मोटर सायकल की जप्त

Sofia Ansari Sexy Video : सोफिया अंसारी ने साड़ी में बिखेरा जलवा, शेयर किया सेक्सी वीडियो

झाबुआ: महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन पर जिले में आयोजित की जाएंगी रथ यात्राएं

चाची पर लगा भतीजे संग मोहब्बत का आरोप, कीटनाशक पीकर दोनों ने जिंदगी खत्म करने का बनाया प्लान