Next Story
Newszop

हेरा फेरी 3: परेश रावल ने किया कंफर्म, छोड़ दी प्रियदर्शन की फिल्म, बताई असल वजह, पर फैंस बोले- बाबू भईया, क्यों?

Send Push
राजू, घनश्याम और बाबूराव की इस तिकड़ी को 'हेरा फेरी' में खूब पसंद किया गया। दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन खबरें थीं कि बाबूराव यानी परेश रावल इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। अब खुद एक्टर ने इस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं और क्रिएटिव मतभेद के कारण उन्होंने फिल्म नहीं छोड़ी है। Paresh Rawal ने 18 अप्रैल 2025 को X पर कंफर्म कर दिया कि वो 'हेरा फेरी 3' से अलग हो रहे हैं। उन्होंने अपना फैसला सुनाते हुए ट्वीट किया, 'मैं ये बात रेकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि 'हेरा फेरी 3' से अलग होने का मेरा फैसला क्रिएटिव मतभेदों के कारण नहीं था। मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई क्रिएटिव मतभेद नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के लिए प्यार, सम्मान और आस्था रखता हूं।' परेश रावल का ट्वीट बाबूराव के फैंस हुए दुखीपरेश रावल के इस फैसले से फैंस आहत हैं। उनके पोस्ट पर सभी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या बाबू भईया, क्यों फिर।' दूसरे ने लिखा, 'आपके बिना कोई हेरा फेरी नहीं है।' तीसरे फैन ने तो ये कह दिया कि अगर वो फिल्म का हिस्सा नहीं हैं तो वो मूवी नहीं देखेंगे। एक फैन ने लिखा, 'महोदयः आप के बिना यह फिल्म अधूरा होगा।' सुनील शेट्टी ने कहा था- फिल्म अधूरी होगी इससे पहले सुनील शेट्टी ने कहा था कि अगर 'हेरा फेरी 3' में बाबू भईया (परेश रावल) और राजू (अक्षय कुमार) नहीं हैं तो श्याम (सुनील शेट्टी) का भी कोई वजूद नहीं है। उसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर इनमें से एक को भी निकाल दिया तो फिल्म नहीं चलती। साल की शुरुआत में किया था ऐलान इसी साल 2025 की शुरुआत में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी 3' का ऐलान किया था। परेश रावल से पहले अक्षय कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिर उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में वापसी कर ली।
Loving Newspoint? Download the app now