Next Story
Newszop

इटली, अमेरिका, जर्मनी... यह कैसी लिस्ट है जिसमें सबसे ऊपर है जॉर्जिया मेलोनी का देश, कहां है भारत

Send Push
नई दिल्ली: भारत दुनिया का तीसरा बड़ा ऑटो मार्केट है। उससे आगे केवल चीन और अमेरिका हैं। भारत ने साल 2022 में जापान को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया था। पिछले साल भारत में 42 लाख कारें बिकी थीं। लेकिन भारत में केवल 6% परिवारों के पास कार है। इस मामले में अफ्रीकी देश नाइजीरिया भी हमसे कहीं आगे है। नाइजीरिया में 18 फीसदी परिवारों के पास कार है जबकि हमारे पड़ोसी देश चीन में 17 फीसदी परिवारों के पास अपनी गाड़ी है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो मार्केट है। उसके बाद अमेरिका दुनिया का नंबर है। लेकिन इटली उससे भी आगे है।



Pew Research Centre के मुताबिक इटली में 89 फीसदी परिवारों के पास कार है। इटली दुनिया के कई लग्जरी कार ब्रांड्स का घर है। इसमें फेरारी, लैंबोर्गिनी, मसेराटी और फिएट शामिल हैं। इटली के बाद अमेरिका का नंबर है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में 88 फीसदी परिवारों का पास अपनी गाड़ी है। यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यहां 85 फीसदी परिवार गाड़ी के मालिक हैं। जर्मनी भी दुनियाभर में अपनी गाड़ियों के लिए जाना जाता है। इनमें ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, पोर्श और फॉक्सवैगन शामिल हैं।





पाकिस्तान-बांग्लादेश का हाल

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर फ्रांस है जहां 83 फीसदी परिवारों के पास गाड़ी है। साउथ कोरिया (83%), जापान (81%), स्पेन (79%), ग्रीस (76%), यूके (74%), इजरायल (71%), पोलैंड (64%), रूस (55%), चिली (49%), ब्राजील (47%), अर्जेंटीना (43%), तुर्की (42%), मेक्सिको (35%), साउथ अफ्रीका (31%), यूक्रेन (29%) और मिस्र (20%) भी भारत से आगे हैं। पाकिस्तान में 3 फीसदी और बांग्लादेश में 2 फीसदी परिवारों के पास कार है।

Loving Newspoint? Download the app now