फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से खौफनाक वारदात सामने आई है। गर्मी की छुट्टियां मनाने आई हाथरस की 8 वर्षीय बच्ची के लिए यह यात्रा दुखद साबित हुई। पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने उसके साथ कथित तौर पर रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। वह फिरोजाबाद जिले के एक गांव में अपनी नानी से मिलने गई थी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी को उसके माता-पिता और भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कक्षा 4 की छात्रा का शव बुधवार शाम को उसके घर के अंदर ईंटों के ढेर के नीचे छिपे एक बोरे से बरामद किया गया।
मंगलवार की है घटना8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप और फिर मर्डर की इस वारदात को मंगलवार को अंजाम दिया गया। दरअसल, मंगलवार को बच्ची अपनी नानी के घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह लापता हो गई। कई घंटों की तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिली तो उसके परिवार ने फिरोजाबाद में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
जांच के दौरान, एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उस दिन बच्ची को कुछ खरीदने के लिए पास की एक दुकान पर भेजा था। उसे पहले हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बच्ची का दुष्कर्म करने और फिर गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।
एसपी ने दी जानकारीएसपी सिटी (फिरोजाबाद) रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आरोपी ने हमें बताया कि उसकी बेरहमी से हत्या करने के बाद उसने सबूत छिपाने की भी कोशिश की। उसने मृतक बच्ची के गले में पड़ी एक सोने की चेन छीन ली। पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि वहां उन्हें एक देसी पिस्तौल भी मिली।
पुलिस के अनुसार, सामान बरामद करते समय आरोपी ने अवैध बंदूक से पुलिस पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। मौके से पुलिस ने लड़की की सोने की चेन, अवैध बंदूक और कुछ कारतूस बरामद किए।
परिजनों को भी किया अरेस्टआरोपी के माता-पिता (दोनों की उम्र करीब 40 वर्ष) और उसके 20 वर्षीय भाई को भी अपराध छिपाने में कथित तौर पर उसकी मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एसएचओ ने इस मामले में कहा कि आरोपी के परिजन घटना से अवगत थे और उसका समर्थन कर रहे थे। चारों को जेल भेज दिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आरोपी थे पड़ोसीपुलिस के अनुसार, परिवार पड़ोसी थे और बच्ची आरोपी को जानती थी। बीएनएस धारा 137-2 (अपहरण), 65-2 (16 वर्ष से कम उम्र की बच्ची से बलात्कार), 66 (पीड़िता की मृत्यु या लगातार अचेत अवस्था में रहना), 103 (हत्या), 238 (अपराधी को बचाने के लिए सबूतों को गायब करना या गलत जानकारी देना) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

You may also like
विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन में करीब 3 गुना की बढ़ोतरी, मिलेगा 1100 रुपये प्रति माह
Motorola Razr 60 Ultra: ऐसा डिज़ाइन पहले कभी नहीं देखा होगा,कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान!
केंद्र सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के विराेध में नाै जुलाई काे करेंगे हड़ताल और प्रदर्शन : भूपेंद्र
'पंचायत' फेम एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में 'बाहरी' होने पर जताया दुख
New Railway Route : 262 किलोमीटर नई रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, जानिए क्या है बड़ा फायदा!