Next Story
Newszop

पंजाब किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स के मैच में बने ये 4 बड़े रिकॉर्ड, एक तो काफी शर्मनाक है!

Send Push
जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 66वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 206 रन बनाए थे। 207 रन का टारगेट दिल्ली ने 19.3 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। इसी के साथ मैच में कुछ रिकॉर्ड भी बने हैं। आइये उनपर एक नजर डालते हैं।
तीसरी बार 200 प्लस टारगेट जयपुर में हुआ चेज image

सिर्फ तीसरी बार जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ऐसा हुआ है जब 200 प्लस टारगेट चेज हुआ हो। इससे पहले इसी सीजन राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ किया था जबकि 2023 के आईपीएल में हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ।


दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में तीसरा सबसे बड़ा रनचेज image

यह दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रनचेज था। दिल्ली ने इसी सीजन विशाखापत्तनम में 210 रन का अपना सबसे बड़ा टारगेट लखनऊ के खिलाफ चेज किया था। वहीं दूसरे नंबर पर, 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 209 रन चेज किए थे।


सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा कैच छूटे image

जयपुर में आईपीएल 2025 में सिर्फ 60 प्रतिशत ही कैच पकड़े गए हैं, जोकि बाकी सभी वेन्यू के मुकाबले सबसे ज्यादा कम है। इसके अलावा अब तक इस सीजन यहां सबसे ज्यादा 28 कैच छूठे हैं।


आईपीएल 2024 से 16 से 20 ओवर में सबसे ज्यादा रन image

आईपीएल 2024 से 16 से 20 ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स के नाम है। स्टब्स ने 230.5 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज करते हुए 421 रन बनाए हैं।

Loving Newspoint? Download the app now