लखनऊ: विधानसभा यूनिटी मार्च के जरिए भाजपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों को मथेगी। सरदार वल्लभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ये मार्च 10 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक चलेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आठ किमी पदयात्रा करेंगे। इस दौरान सभाएं भी होंगी। इसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता आठ किमी पदयात्रा करेंगे। मार्च में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। यात्रा में दो-तीन पड़ाव होंगे।
भाजपा सरदार पटेल की जयंती को जोर-शोर से मना रही है। इस मौके पर आयोजनों की शुरुआत 31 अक्टूबर को यूनिटी मार्च के जरिए हुई थी। लखनऊ में मुख्यमंत्री ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिलों में भी आयोजन हुए थे। अब पटेल जयंती के जरिए ही भाजपा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों को मथने की तैयारी कर रही है।
हर विधानसभा क्षेत्र में आठ किलोमीटर की होगी पद यात्राएं
'एक भारत', 'श्रेष्ठ भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' की तख्तियां लेकर यह यात्रा आगे बढ़ेगी। यात्रा का बीच में कई जगह स्वागत होगा। उसके बाद एक पड़ाव ऐसा होगा, वहां पर सभा होगी। यात्रा समापन पर एक और सभा होगी। उसमें छह आठ हजार तक लोग मौजूद रहेंगे।
भाजप यूं ते कई तरह के लगातार कई अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पटेल जयंती का आयोजन भी मनाया जा रहा है। इसका मकसद यूं तो सरदार पटेल के राष्ट्रहित में किए गए कामों को जनता तक पहुंचाकर लोगों में राष्ट्र प्रेम का भाव जगाना है। वहीं, इसके जरिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखते हुए उनमें जोश भरने का भी प्रयास होगा।
यात्राओं की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को वर्चुअल बैठक की। सुनील बंसल ने कहा कि हर विधानसभा में होने वाली यूनिटी मार्च पद यात्राओं से राष्ट्रीय एकता का भाव मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। हर गांव, गली, शहर में ये यात्राएं पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं में खिलाड़ी, साहित्यकार, पद्म पुरस्कार प्राप्त विशिष्ट जन, शिक्षक,
प्रधानाचार्य, कुलपति, सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, मजदूर संगठन, शिक्षक संगठन, महिला संगठन, सांस्कृतिक संगठन और उनके नेताओं सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भी शामिल किया जाए। विधायक, सांसद, और प्रभारी मंत्री इस यात्रा की अगुआई करेंगे। वर्चुअल बैठक में कई मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं विधान सभा के प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक शामिल हुए।

You may also like

बिहार में अगले पांच वर्षों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सलेक्शन हो चुका है : केसी त्यागी

लगातार एकˈ महीने तक छोड़ते है शराब तो शरीर पर होता हे ये असर एक्सपर्ट ने किया खुलासा﹒

धमतरी : तीन सौ से अधिक परीक्षाथिर्थाें ने दी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की भर्ती परीक्षा

अंबिकापुर: सरगुजा में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का सफल समापन, किसानों को मिली नई दिशा

बारिश के बाद धमतरी में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत ने पकड़ी रफ़्तार