अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। कानपुर और इटावा में न्यूनतम तापमान 10℃ से भी नीचे लुढ़क गया है। जबकि अधिकतम तापमान ठीक है। लखनऊ में भी रात का पारा लुढ़का है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंडक बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले एक हफ्ते तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
8 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। जबकि 9 और 10 नवंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसी तरह 11, 12 और 13 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी कोहरा छाने की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 7 दिनों तक प्रदेश में बारिश व झोंकेदार हवा चलने की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है।
प्रदेश में मौसम में फिलहाल बड़े बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश का मौसम सामान्य बना रहेगा। अभी-अभी गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय में हुए हिमपात के कारण वहां से चल रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम बदल दिया है।
इन हवाओं और साफ आसमान के चलते बढ़े विकिरणीय शीतलन के संयुक्त प्रभाव से पिछले 24 से 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर यह रहा कि इस सीजन में पहली बार प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान 10°C से नीचे चला गया।
कानपुर (9.2°C) और इटावा (9.6°C) क्रमशः पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान रहे। इसी क्रम में अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुँच गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हल्की धुंध या छिछला कोहरा सुबह के समय कहीं-कहीं दिखाई दे सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर, प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।
वहीं प्रदेश में तापमान में बदलाव का सिलसिला जारी है। न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कानपुर और इटावा में न्यूनतम तापमान 10℃ से नीचे लुढ़क गया है। कानपुर शहर में 9.2℃ और इटावा में 9.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बुलंदशहर में 11℃, बरेली में 12.1℃, बाराबंकी में 12.5℃, आगरा ताज में 12.6℃ और झांसी में 13.3℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी लख़नऊ में 13.8℃ न्यूनतम और 29.3℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अधिकतर जिलों अधिकतम तापमान 27℃ से 30℃ के बीच दर्ज किया गया है।

You may also like

रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी, विराट कोहली का क्या हाल? एक साथ फिर कब दिखेंगे मैदान पर, नोट कर लें तारीख

भारत-ऑस्ट्रेलिया इकोनॉमिक पार्टनरशिप को लेकर प्रोडक्टिव रही बातचीत : पीयूष गोयल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला की यात्रा पर रवाना, कुल निर्यात में भारत की 10 फीसदी भागीदारी

8वां वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में धमाकेदार बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे कई शानदार फायदे! जानें सबकुछ

चुनाव आयोग सही तरीके से नहीं कर रहा काम, राष्ट्रपति को सौंपेंगे हस्ताक्षर पत्र: किशोरी लाल शर्मा