एक आईफाेन यूजर उस वक्त सन्न रह गया, जब उसका आईफोन 17 प्रो ( iPhone 17 Pro ) बाढ़ में बहने के 3 दिनों के बाद कीचड़ से निकाला गया और चार्ज पर लगाते ही काम करने लगा। यह घटना पूर्वी एशिया के एक शहर से जुड़ी है, जहां टाइफून कलगिई ने भारी तबाही मचाई थी। जिस शख्स के साथ यह वाकया हुआ है, उन्होंने पूरी घटना को रेडिट पर शेयर किया। दावा है कि आईफोन 17 प्रो, बिना किसी नुकसान के ऑन हो गया। इससे यह पता चलता है कि आईफोन 17 प्रो की बिल्ड पर ऐपल ने कितनी मेहतन की होगी। हालांकि बाढ़ में आईफोन का बहना, फिर मिल जाना और चार्ज लगाने पर काम करना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
क्या है पूरा मामला रेडिट पोस्ट के अनुसार, पूर्वी एशिया के एक शहर में टाइफून कलगिई से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। रेडिट यूजर ने बताया कि बाढ़ में उनका पूरा घर तबाह हो गया। उनका फोन भी पानी के साथ बह गया। खास बात यह रही कि 3 दिनों के बाद फोन का सुराग लगा। आईफोन 17 प्रो को कीचड़ से निकाला गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि फोन काम कर रहा होगा, लेकिन जैसे ही डिवाइस को चार्ज पर लगाया गया, वह ऑन हो गई। बिना किसी नुकसान के आईफोन 17 प्रो ऑन हो जाने से सभी शॉक्ड हैं।
खुद की जान बचाते समय हाथ से फिसला आईफोन रेडिट यूजर ने बताया है कि बाढ़ की वजह से उनका घर तबाह हो गया था। सामान भी बह गया। वह खुद की जान बचाने के लिए 15 मिनट तक संघर्ष करते रहे। इसी अफरातफरी में उनके हाथ से आईफोन फिसल गया। बाढ़ के गुजरने के बाद उन्होंने घर का सामान तलाशना शुरू किया तो आईफोन भी मिल गया। वह पूरी तरह से कीचड़ में सन गया था, जिसकी तस्वीरें भी रेडिट यूजर ने शेयर की हैं। उन्होंने बिलकुल उम्मीद नहीं थी कि आईफोन काम करेगा।
कोई खरोंच तक नहीं रेडिट यूजर का दावा है कि वह उम्मीद खो चुके थे। फिर भी उन्होंने आईफोन 17 प्रो को क्लीन किया और चार्जिंग पर लगाया। आईफोन तुरंत चार्ज होने लगा। उनकी डिवाइस पर कोई खरोंच नहीं आई थी। कोई समस्या भी नहीं थी। रेडिट यूजर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनसे पता चलता है कि बाढ़ में बहने वाली डिवाइस आईफोन 17 प्रो रही होगी। बाढ़ और पानी किसी भी गैजेट के लिए सबसे खराब होते हैं, लेकिन इस मामले ने बता दिया है कि कई बार मुश्किल से मुश्किल हालात में भी कोई डिवाइस सुरक्षित बच जाती है।

You may also like

शुभमन गिल को प्लेइंग 11 से क्यों बाहर करना चाहते हैं आर अश्विन, दे दिया बड़ा बयान

Direct Tax Collection: सरकार की तिजोरी में 'पैसों का सैलाब'... कहां से आए ये 12.92 लाख करोड़ रुपये?

CM धामी के नेतृत्व में निवेशकों का हॉट डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड, BRAP 2024 में झटके 5 बड़े अवॉर्ड

गरम रोटी को लेकर कानपुर में गरमाया विवाद... पत्नी ने रच डाली साजिश, बेटी के 'अपहरण केस' को जानिए

Paneer Tikka Recipe : मेहमान आए तो टेंशन नहीं, घर पर बनाएं परफेक्ट स्नैक्स बस 10 मिनट में